इमरान की पार्टी का बड़ा विकेट गिराएंगे बागी नेता! जेल में बंद शाह महमूद कुरैशी से की मुलाकात
Updated on
01-06-2023 06:41 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ(पीटीआई) के पूर्व नेताओं ने बुधवार को अदियाला जेल जाकर पार्टी उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी से मुलाकात की और उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से अलग होने के लिए मनाने की कोशिश। उल्लेखनीय है कि इमरान खान ने घोषणा की है कि उन्हें अयोग्य करार दिए जाने की स्थिति में पूर्व विदेश मंत्री कुरैशी पार्टी का नेतृत्व करेंगे।
सूत्रों के हवाले से समाचार चैनल जियो टीवी ने खबर दी है कि कुरैशी से मुलाकात करने वाले पीटीआई के प्रतिनिधिमंडल में फवाद चौधरी, इमरान इस्माइल, महमूद मौलवी और आमिर कियानी शामिल थे जिन्होंने जेल में जाकर उन्हें इस बात के लिए मनाने की कोशिश की कि वह इमरान खान से अलग हो जाएं। चैनल ने खबर दी कि सूत्रों ने दावा किया है कि यह मुलाकात पूर्व पीटीआई नेताओं द्वारा कुरैशी को अपने खेमे में शामिल करने की कोशिश के तहत हुई।
गौरतलब है कि 66 वर्षीय कुरैशी इमरान खान की सरकार में वर्ष 2018 से 2022 तक पाकिस्तान के विदेश मंत्री थे। वह पीटीआई के उन शीर्ष नेताओं में शामिल हैं जिन्हें खान की गिरफ्तारी के बाद नौ मई को हुई हिंसा के बाद गिरफ्तार किया गया था।
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…