Select Date:

म्यांमार में बढ़ती जा रही जुंटा के खिलाफ विद्रोहियों की आक्रामकता, खाई सैन्य शासन के अंत की कसम

Updated on 29-11-2023 01:13 PM

नाएप्यीडॉ: म्यांमार की सैन्य जुंटा को सत्ता पर अपनी पकड़ के लिए इस समय सबसे बड़े खतरे का सामना कर रहा है। तख्तापलट के तीन साल बाद पहली बार उसको एक साथ कई मोर्चों पर लड़ना पड़ रहा है। बीते कुछ हफ्तों में शक्तिशाली सशस्त्र विद्रोही लड़ाके नए आक्रमण के लिए प्रतिरोधी बलों के साथ शामिल हो गए हैं। जिसके बाद अलोकप्रिय होते जुंटा की कमजोरियां खुलकर सामने आई हैं। जुंटा रणनीतिक सीमावर्ती कस्बों, प्रमुख सैन्य पदों और महत्वपूर्ण व्यापार मार्गों से बड़े पैमाने पर नियंत्रण खो रहा है।

 
सीएनएन की रिपोर्ट में म्यांमार के एक स्वतंत्र विश्लेषक मैथ्यू अर्नोल्ड का कहना है कि इस समय जुंटा लगातार ढह रहा है। यह इसलिए संभव हो पाया है क्योंकि देशभर में इसके लिए एकजुटता से प्रदर्शन हो रहे हैं। विद्रोही अब जुंटा को हराने के लिए प्रमुख शहरों पर कब्जा करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। देश के उत्तर-पूर्व में तीन शक्तिशाली जातीय विद्रोही सेनाओं के गठबंधन ने अक्टूबर के अंत में शुरू किए गए ऑपरेशन 1027 के तहत म्यांमार के उत्तर, पश्चिम और दक्षिण-पूर्व में कस्बों और क्षेत्रों पर नियंत्रण करने के लिए प्रेरित किया है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 27 अक्टूबर से अब तक लड़ाई में लगभग 200 नागरिक मारे गए हैं और 335,000 लोग विस्थापित हुए हैं।


तख्तापलट के बाद की कार्रवाई बनी प्रतिरोध की वजह

म्यांमार की असंख्य जातीय सेनाओं और सैन्य सरकारों के बीच दशकों से गृहयुद्ध होता रहा है लेकिन लड़ाई में ये तेजी सेना प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग के फरवरी 2021 के तख्तापलट के खिलाफ देशव्यापी सार्वजनिक प्रतिरोध के बाद आई। सेना ने 2021 में आंग सान सूकी की निर्वाचित सरकार को बर्खास्त कर दिया था। शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर सेना की तख्तापलट के बाद की कार्रवाई और नागरिकों के खिलाफ अत्याचारों ने लोगों को हथियार उठाने और म्यांमार के ग्रामीण और शहरी केंद्रों में अपने शहरों और समुदायों की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया है।
 
जमीन पर मौजूद लोगों का कहना है कि वे जुंटा से छुटकारा पाने और एक संघीय लोकतंत्र स्थापित करने के लिए लड़ रहे हैं। जिसमें म्यांमार के सभी लोगों को पूर्ण अधिकार और प्रतिनिधित्व प्राप्त है। जुंटा को उखाड़ फेंकना आसान नहीं होगा और सेना का पीछे हटने से इनकार म्यांमार को और गहरे संघर्ष में धकेल सकता है। 27 अक्टूबर के बाद से संघर्ष में नवीनतम वृद्धि अभी तक यांगून, मांडले, नेपीडॉ जैसे प्रमुख शहरों तक नहीं फैली है। यह उस प्रतिरोध में एक महत्वपूर्ण मोड़ का प्रतीक है। म्यांमार के जुंटा-स्थापित राष्ट्रपति माइंट स्वे ने नवंबर की शुरुआत में शीर्ष अधिकारियों के साथ एक बैठक में चेतावनी दी थी कि अगर सरकार सीमा क्षेत्र में होने वाली घटनाओं से प्रभावी ढंग से नहीं निपटती है, तो देश कई हिस्सों में बंट जाएगा।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.