सोने-चांदी की कीमतों में रेकॉर्ड तेजी, 750 रुपये महंगा हो गया गोल्ड, देखें क्या हैं लेटेस्ट रेट
Updated on
21-10-2023 03:25 PM
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों Gold Silver Price Today) में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। पिछले दिनों 56 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच रहे गोल्ड के भाव अब 60 हजार रुपये के ऊपर निकल गए हैं। वहीं चांदी की कीमतों में भी तेजी आई है। बता दें कि वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बीते शुक्रवार को सोना 750 रुपये की बढ़त के साथ 61,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
इतनी महंगी हुई चांदी
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘विदेशी बाजार में मजबूत बढ़त के बाद शुक्रवार को सोने की कीमत में तेजी आई।’’ चांदी की कीमत भी 500 रुपये की मजबूती के साथ 74,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। वैश्विक बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,980 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी की कीमत भी तेजी के साथ 23.20 डॉलर प्रति औंस हो गयी। गांधी ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव पर चिंताओं के कारण जिंस बाजार में हाजिर सोना शुक्रवार को लगभग चार महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
लगातार बढ़ रहे भाव
बता दें कि इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध का असर सोने और चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। इस युद्ध के शुरू होने के बाद से सोने और चांदी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इस युद्ध के पहले सोने के भाव में गिरावट देखी जा रही थी। सोना 57 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे पहुंच गया था। वहीं अब सोना 60 हजार रुपये के भाव को भी पार कर गया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में और इजाफा देखने को मिल सकता है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…