सोनाक्षी-जहीर के रिसेप्शन वीडियो में रोती दिखीं रेखा, एक्ट्रेस ने बताया- शादी पर मिला है एक अनमोल तोहफा
Updated on
11-07-2024 05:28 PM
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने करीब 7 साल लंबे रिलेशनशिप के बाद फाइनली हाल ही में 23 जून को शादी रचाई। ये शादी खूब सुर्खियों में रही। शादी से ठीक पहले तक ये खबरें सामने आईं कि सोनाक्षी के घरवाले इस शादी से खुश नहीं है। हालांकि, बाद में शत्रुघ्न सिन्हा ने इन खबरों को बेबुनियाद बताया और सबको खामोश रहने की हिदायत भी दी। वहीं अब सोनाक्षी सिन्हा का एक पोस्ट इस वक्त चर्चा में है जिसमें उन्होंने अपनी शादी पर मिले शानदार तोहफे का जिक्र किया है। वहीं सोनाक्षी और जहीर ने अपना रिसेप्शन वीडियो शेयर किया है, जिसमें रेखा से लेकर सलमान खान तक के साथ कपल की खास झलकियां नजर आ रही हैं।
सोनाक्षी और जहीर ने रिसेप्शन पार्टी का वीडियो भी शेयर किया है। सोनाक्षी ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा, 'शादी, इसे महसूस और इंजॉय कीजिए वैसे ही जैसे हमने किया। हमारी शादी को परफेक्ट बनाने के लिए मेरे सभी दोस्तों, फैमिली और टीम का शुक्रिया। सोना और जहीर की शादी तो एक एपिक पार्टी तो बनती है बॉस।'
रिसेप्शन पार्टी के वीडियो में रेखा से रिक्वेस्ट करती दिख रहीं सोनाक्षी
इस वीडियो में सोनाक्षी जहां अनिल कपूर के साथ डांस करती दिख रही हैं और वहीं सलमान खान को गले भी लगाती नजर आई हैं। इस पार्टी में सोनाक्षी कई जगह इमोशनल होती और रेखा से रिक्वेस्ट करती दिख रही हैं कि वो ना रोएं।
वीडियो में सभी सितारे करते दिख रहे जमकर डांस
वीडियो में काजोल, अरबाज खान, रेखा, हुमा कुरैशी और साकिब सलीम समेत कई सितारे कपल के साथ जमकर डांस करते दिख रहे हैं और इन सबके बीच सोनाक्षी के पैरेंट्स शत्रुघ्न और पूनम सिन्हा भी नजर आ रहे हैं।
सोनाक्षी ने किया शादी पर मिले अनमोल तोहफे का भी जिक्र
वहीं सोनाक्षी ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में अपनी शादी पर मिले अनमोल तोहफे का भी जिक्र किया है। अक्सर शादियों में लोग काफी महंगे गिफ्ट्स दिया करते हैं। इन सिलेब्रिटी की शादियों में कोई जूलरी, कोई कार तो कोई घर भी दिया करते हैं, लेकिन सोनाक्षी सिन्हा को उनकी शादी पर जो तोहफा मिला है वो अनमोल है। वहीं ये अनमोल तोहफा देने वालों के लिए सोनाक्षी ने ये भी कहा है कि हर किसी को ऐसे दोस्तों की जरूरत है।
एक दिव्यांग बच्चे की पढ़ाई का खर्च
दरअसल सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने उस फ्रेंड का नाम तो नहीं बताया है लेकिन उनसे मिले गिफ्ट का जिक्र किया है। उस अनाम फ्रेंड ने इस पोस्ट में सोनाक्षी और जहीर की शादी पर दिए गिफ्ट को लेकर कुछ बातें कही हैं। उन्होंने लिखा है, 'प्रिय सोनाक्षी और जहीर, आपकी शादी पर हमने एक दिव्यांग बच्चे की पढ़ाई के लिए एक साल की फीस दान की है, जिसकी जानकारी आपको अलग से दी जाएगी, क्योंकि यहां अधिक जगह नहीं है।' इसे के साथ परिवार के सदस्यों के नाम हैं जिनकी तरफ से कपल को बेस्ट विश भी भेजा गया है। सोनाक्षी ने इस पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखा है, 'ऐसे फ्रेंड्स हर किसी को मिलने चाहिए। अब तक का बेस्ट वेडिंग गिफ्ट।'
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…