Select Date:

चीन के साथ रिश्‍ते स्‍वर्ग में बने, आंख मूंदकर करते हैं भरोसा... पाकिस्‍तानी पीएम चापलूसी पर क्‍यों उतरे?

Updated on 20-10-2023 02:20 PM
इस्‍लामाबाद: चीन के बेल्‍ट एंड रोड सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने पहुंचे पाकिस्‍तान के केयरटेकर प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर ने राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की है। काकर ने कहा कि पाकिस्‍तान और चीन के रिश्‍ते स्‍वर्ग में बने हैं और हमारा देश चीन पर आंख मूंदकर भरोसा करता है। पाकिस्‍तानी पीएम ने भी यह भी चीन को भरोसा दिया कि उनका देश ऐसा कुछ भी नहीं करेगा कि जिससे द्विपक्षीय रणनीतिक भागीदारी को नुकसान पहुंचे। पीएम काकर चीन के राष्‍ट्रपति की यूं ही चापलूसी नहीं कर रहे हैं, बल्कि इसके पीछे ड्रैगन का सख्‍त रुख है। दरअसल, चीन ने चाइना पाकिस्‍तान आर्थिक कॉरिडोर या सीपीईसी के विस्‍तार पर रोक लगा दी है और कंगाल पाकिस्‍तान को पैसे की सख्‍त जरूरत है।

पाकिस्‍तानी पीएम के साथ मुलाकात के बाद शी जिनपिंग ने कहा क‍ि चीन पाकिस्‍तान के साथ अपनी परंपरागत भागीदारी को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है और द्विपक्षीय भागीदारी को भी मजबूत किया जाएगा। शी जिनपिंग ने यह भी भरोसा दिया कि चीन सीपीईसी और क्षेत्र में शांति को लेकर प्रतिबद्ध है। जिनपिंग ने अपने इस बयान के जरिए भारत को भी संदेश दिया कि वह पाकिस्‍तान के साथ खड़े हैं। पाकिस्‍तानी पीएम ने इसके जवाब में कहा कि उनका देश 'एक चीन' नीति का समर्थन करता है।

पाकिस्‍तान के सीपीईसी से पैर खींच रहा चीन


केयरटेकर पाकिस्‍तानी पीएम काकर ने दावा किया कि बीआरआई से न केवल भौगोलिक कनेक्टिविटी बढ़ेगी बल्कि अंतरराष्‍ट्रीय व्‍यवस्‍था में एक स्थिरता भी आएगी। पाकिस्‍तानी पीएम बीआरआई की तब तारीफ कर रहे हैं जब दुनिया में जिनपिंग के प्रॉजेक्‍ट को कर्ज में फंसाने वाला माना जा रहा है। चीन बीआरआई के तहत पाकिस्‍तान में अरबों डॉलर का निवेश कर चुका है लेकिन पाकिस्‍तान के धोखा देने और आर्थिक संकट की वजह से अपने पैर खींच रहा है। इससे पहले इमरान खान ने सीपीईसी परियोजना की हकीकत समझकर इसे लटका दिया था जिससे चीन भड़क गया था।

चीन ने पिछले 10 साल में पाकिस्‍तान में खुद को ऊर्जा, ट्रांसपोर्ट और समुद्री रास्‍तों तक ही सीमित रखा है। वह भी तब जब उसने बीआरआई के तहत दुनियाभर में रेल और सड़क मार्ग बनाए हैं। चीन की कंपनियों ने पाकिस्‍तान के आधारभूत ढांचे में 25 अरब डॉलर का निवेश किया है लेकिन उद्योगों और कृषि उत्‍पाद के निर्यात से ड्रैगन ने दूरी बना रखी है। पाकिस्‍तान अब सीपीईसी को फिर से आगे बढ़ाने पर जोर दे रहा है ताकि उसकी कंगाली चीनी डॉलर की मदद से दूर हो जाए। खुद पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख देश के आर्थिक हालात को सुधारने में जुट गए हैं। उनके ही इशारे पर केयरटेकर पीएम काकर की नियुक्ति की गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.