Select Date:

रिश्ता टूटा, मोहब्बत बाकी! टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी को किया विश, क्‍यों हुआ था ब्रेकअप ?

Updated on 13-06-2023 10:41 PM
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी बॉलीवुड के उन कपल्स में शुमार थे, जिनका प्यार नजर आता था। दोनों ने कभी सामने आकर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया, लेकिन उनकी नजरें ही ये सबकुछ बयां करने के लिए काफी थीं। लेकिन अफसोस। इस रिलेशनशिप को किसी की बुरी नजर लग गई। दोनों अलग हो गए। फैंस का दिल टूट गया। कई तरह की खबरें आईं। किसी ने कहा कि दिशा को शादी करनी थी, लेकिन टाइगर को नहीं, इसलिए उन्होंने अपनी राहें जुदा कर लीं। कोई बोला कि टाइगर का दिल किसी और लड़की पर आ गया था, इसलिए दिशा का दिल टूट गया। किस खबर में कितनी सच्चाई, ये तो पता नहीं चली। लेकिन ऐसा लग रहा है कि अभी भी इनकी मोहब्बत की दास्तां खत्म नहीं हुई है। क्योंकि आज दिशा के बर्थडे पर टाइगर ने एक बार फिर उनपर प्यार बरसाया है!

दिशा पाटनी का 31वां बर्थडे

13 जून को Disha Patani अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके पिता जगदीश सिंह पाटनी पुलिस ऑफिसर हैं और मां हेल्थ इंस्पेक्टर। उनकी बड़ी बहन खुशबू इंडियन आर्मी में Lieutenant हैं। उनका छोटा भाई भी है, जिसका नाम सूर्यांश है। दिशा ने लखनऊ के एमिटी यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। उन्होंने साल 2013 में ब्युटी कॉन्टेस्ट जीता था। उन्होंने तेलुगू मूवी 'लोफर' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और आज बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस हैं।

दिशा को एक्स-बॉयफ्रेंड टाइगर ने किया विश

दिशा के बर्थडे पर उनके एक्स-बॉयफ्रेंड Tiger Shroff ने उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाइयां दी हैं। उन्होंने दिशा संग पुरानी फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'सिर्फ सबसे अच्छा समय आगे। अपने पंख फैलाते रहो। हमेशा प्यार, खुशियां। हैप्पी बर्थडे दिशा पाटनी।' उधर, टाइगर की मम्मी आएशा ने भी दिशा को विश किया है- 'हैप्पिएस्ट बर्थडे दिशू। मेरी मोस्ट फेवरेट शॉपिंग पार्टनर। आपका साल अच्छा बीते।'

कब हुई थी पहली मुलाकात ?

जानकारी के मुताबिक, दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ पहली बार म्यूजिक वीडियो Befikra की शूटिंग के दौरान मिले थे। इसके बाद साल 2018 में 'बागी 2' में भी दोनों ने काम किया। दिशा ने 'बागी 3' के स्पेशल सॉन्ग के लिए भी शूटिंग की। इन सबके दौरान दिशा और टाइगर करीब आए। दोनों को डिनर डेट से लेकर खास मौकों पर, हमेशा साथ ही देखा गया। दिशा तो टाइगर की फैमिली में भी घुल-मिल गई थीं। यहां तक कि कोरोना महामारी के दौरान दिशा, टाइगर के घर पर ही थीं। दोनों ने 6 साल तक अपने रिश्ते को संजो कर रखा था।

क्यों हुआ ब्रेकअप?

लेकिन दोनों के रिश्ते को नजर लगी। कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि दिशा ने टाइगर से कमिटमेंट मांगी थी। वे शादी करना चाहती थीं, लेकिन टाइगर इसके लिए अभी तैयार नहीं थे। वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस करना चाहते थे।

आकांक्षा शर्मा संग जुड़ा नाम

​ उधर, कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि टाइगर ने आकांक्षा शर्मा को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों Casanova में साथ थे। ये तक कहा जाता है कि आकांक्षा ही टाइगर और दिशा के रिश्ते के टूटने की वजह थीं।

अब किसे डेट कर रही हैं दिशा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर से अलग होने के बाद दिशा ने अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक का हाथ थाम लिया। दिशा ने कई दफा रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग फोटोज शेयर की हैं। हालांकि, उन्होंने इस रिश्ते को लेकर भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

टाइगर श्रॉफ की फिल्में

उधर टाइगर अपनी फिल्मों को लेकर काफी बिजी हैं। उन्हें आखिरी बार 'हीरोपंती 2' में देखा गया था। वो 'गणपत' में नजर आएंगे। उनके पास अक्षय कुमार संग 'बड़े मियां छोटे मियां' भी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
 21 July 2026
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
 21 July 2026
सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ महीने पहले प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जिसने फैंस का दिल बुरी तरह तोड़ दिया था। साथ ही अरिजीत ने कहा…
 21 July 2026
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
 21 July 2026
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
Advt.