चियान विक्रम की फिल्म 'थंगालान' की रिलीज डेट का ऐलान, कहानी से स्टारकास्ट तक सबकुछ जानिए
Updated on
28-10-2023 03:35 PM
हाई-ऑक्टेन एक्शन-स्पाई-थ्रिलर फिल्म 'ध्रुव नटचतिरम अध्याय एक - युद्ध कांडम' का ट्रेलर जारी करने के बाद अब सुपरस्टार चियान विक्रम ने अपनी नई फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। उनकी आगामी फिल्म 'थंगालान' है, जिसका मेकर्स ने फर्स्ट लुक पोस्टर और रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। यह फिल्म 26 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
तमिल सुपरस्टार ने अपने एक्स अकाउंट पर अपने आगामी फीचर का पोस्टर साझा किया। अपनी पोस्ट में उन्होंने फिल्म के टीजर की रिलीज डेट भी शेयर की विक्रम ने लिखा, “बीते युग की एक ज्वलंत कहानी जो बताए जाने और संजोए जाने की प्रतीक्षा में है। थंगालान का टीजर एक नवंबर को रिलीज होगा और यह 26 जनवरी 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में आएगी।''
स्टूडियो ग्रीन ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर घोषणा की है कि फिल्म 26 जनवरी, 2024 को दुनिया भर में रिलीज होगी। इसके अलावा, उन्होंने टीजर रिलीज की तारीख एक नवंबर, 2023 की भी घोषणा की।
चियान की नई फिल्म का पोस्टर
फिल्म ने अपनी रिलीज की तारीख की घोषणा करने से पहले चियान के पोस्टर का अनावरण किया था, जो अपने नए रूप में पूरी तरह से पहचानने योग्य नहीं लग रहा था क्योंकि उसमें उनको एक हत्यारे आदिवासी योद्धा के रुप में दिखाया गया है।
'थंगालान' की स्टारकास्ट
पीए रंजीत द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पार्वती थिरुवोथु, पसुपति, डैनियल कैल्टागिरोन और अन्य भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण नीलम प्रोडक्शंस और स्टूडियो ग्रीन द्वारा किया गया है, और इसका संगीत जीवी प्रकाश कुमार द्वारा दिया जाएगा।
'थंगालान' की कहानी
'थंगालान' भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान कोलार गोल्ड फील्ड्स की एक सच्ची कहानी पर आधारित है। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध होगी।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…