एकता कपूर की 'लव, सेक्स और धोखा 2' की सामने आई रिलीज डेट, मोशन पोस्टर में छिपी है फिल्म की थीम
Updated on
14-02-2024 02:10 PM
एकता आर कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स की अपकमिंग फिल्म 'लव, सेक्स और धोखा 2' लंबे समय से सुर्खियों में थी। जब से इसका ऐलान हुआ था, तभी के दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसकी कास्टिंग को लेकर भी आए दिन तरह-तरह की खबरें आती रहती हैं। वहीं अब मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट बताई है, जो 19 अप्रैल 2024 है। इसी के साथ उन्होंने एक बेहद दिलचस्प मोशन पोस्टर भी जारी किया है।
'लव, सेक्स और धोखा' साल 2010 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में राजकुमार राव थे और इसी से उनका डेब्यू था। अब 14 साल बाद इसकी दूसरी इंस्टॉलमेंट सिल्वर स्क्रीन पर आ रही है। मेकर्स ने फिल्म के नए मोशन पोस्टर में इसकी अनोखी दुनिया की झलक दिखाई है। उसमें दिल के आकार में धड़कते हुए सोशल मीडिया ऐप्स आइकन के साथ एक दिल दिखाया गया है, जो इस डिजिटल एज में प्यार पर आधारित फिल्म की थीम को दिखाता है!
इस दिन रिलीज होगी LSD 2
मेकर्स ने इस मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान किया और लिखा, 'ये वैलेंटाइन डे आसान नहीं, बस इतना समझ लीजिये, लव सेक्स और धोखे का दरिया है और डूब के जाना है! 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में आ रही है।'
'लव, सेक्स और धोखा 2' एकता कपूर की मूवी
'लव, सेक्स और धोखा 2' रिश्तों में आने वाली मुश्किलों को दिखाती है। और इंटरनेट के जमाने में मॉडर्न लव के छिपे पहलुओं को उजागर करती है। एक दिलचस्प प्लॉट और शानदार अभिनय से ये फिल्म प्यार, धोखा और टेक्नोलॉजी से चलने वाली इस दुनिया के परिणामों को गहराई से उतरने का वादा करती है। 'लव सेक्स और धोखा 2' बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और कल्ट मूवीज द्वारा पेश की गई है। फिल्म एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा प्रोड्यूस्ड और दिबाकर बनर्जी द्वारा डायरेक्टेड है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…