Select Date:

खेसारी की 'रंग दे बसंती' की रिलीज डेट टली, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिया CBFC को 10 दिन में मामला निपटाने का आदेश

Updated on 20-03-2024 01:15 PM
खेसारी लाल यादव स्टारर भोजपुरी फिल्म 'रंग दे बसंती' लगातार सुर्खियों में हैं। इस पर पहले CBFC ने धुआंधार कैंची चलाई और अब फिल्ममेकर रौशन सिंह ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने CBFC को 10 दिनों के अंदर मामले को निपटा देने का निर्देश दिया है। पहले फिल्म को 'U' (यूनिवर्सल) सर्टिफिकेट दिया गया और बाद में CBFC के अध्यक्ष प्रसून जोशी के रवैये के कारण फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई। ट्रेड पंडितों के अनुसार, रिलीज डेट टलने से इस फिल्म को करीब 10 करोड़ का नुकसान हुआ है।

फिल्म के निर्माता रौशन सिंह ने प्रसून जोशी पर उन्होंने जानबूझकर सेंसर प्रक्रिया में देरी करने का आरोप लगाया है। कहा कि 'हमारी फिल्म का नाम भी 2006 की आमिर खान अभिनीत हिंदी फिल्म से मिलता-जुलता है, प्रसून ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वह हिंदी फिल्म से बतौर गीतकार जुड़े हुए हैं।' फिल्ममेकर के आरोपों ने कई लोगों का ध्यान खींचा है। जिसके बाद CBFC ने निर्माताओं को कट्स की एक लिस्ट भी सौंपी है। हालांकि इसमें यह जिक्र नहीं किया गया कि फिल्म का नाम बदला जाना चाहिए, लेकिन CBFC की जांच समिति द्वारा मांगे गए संशोधनों को निर्माताओं ने अनुचित माना।

22 मार्च को रिलीज होनी थी 'रंग दे बसंती'

फिल्म की रिलीज को महज कुछ ही दिन बाकी रह गए थे कि निर्माता रौशन सिंह ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। न्यायमूर्ति एस कुलकर्णी और न्यायमूर्ति फिरदोश पी पूनीवाला की खंड पीठ ने CBFC के रिवीजन कमिटी को फिल्म देखने और 10 दिनों के भीतर मामले को निपटाने का आदेश दिया है। लेकिन 22 मार्च महज 4 दिन दूर है। ऐसे में फिल्म को रिलीज करना संभव नहीं था, इसलिए फिल्म को फिलहाल रिलीज नहीं किया जा रहा है।

500 स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली थी मूवी

इस बारे में फिल्मी पंडितों का कहना है कि लगभग 500 स्क्रीन्स पर इस फिल्म को रिलीज किया जाना था, जो किसी भोजपुरी फिल्म को अब तक की सबसे बड़ी रिलीज मिलने वाली थी। आपको बता दें कि 'रंग दे बसंती' में खेसारी लाल यादव, रति पांडे, डायना खान हैं और इसका निर्देशन प्रेमांशु सिंह ने किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.