वर्ल्ड रेडियो डे पर सारा अली खान की 'ऐ मेरे वतन' की सामने आई रिलीज डेट, जानिए OTT पर कब और कहां आएगी फिल्म
Updated on
13-02-2024 05:33 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। प्राइम वीडियो ने विश्व रेडियो दिवस के मौके पर मूवी 'ऐ वतन मेरे वतन' के प्रीमियर का ऐलान कर दिया है। एक मोशन पिक्चर के साथ फिल्म कब रिलीज होगी, उसका खुलासा किया है। इसमें एक्ट्रेसं उषा का किरदार निभा रही हैं, जो रेडियो के जरिए देश को ब्रिटिश राज के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह कर रही हैं।
कन्नन अय्यर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी दरब फारूकी और अय्यर ने लिखी है, जिसमें सारा अली खान के साथ सचिन खेडेकर, अभय वर्मा, स्पर्श श्रीवास्तव, एलेक्स नील और आनंद तिवारी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। और इमरान हाशमी की इसमें स्पेशल अपीरियंस होगी। धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म को करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने प्रोड्यूस किया है।
उषा मेहता की कहानी पर है सारा की फिल्म
'ऐ वतन मेरे वतन' एक काल्पनिक कहानी है जिसमें एक हिम्मती लड़की द्वारा गुपचुप तरीके से चलाए जा रहे एक रेडियो स्टेशन की बड़ी रोचक दास्तान दिखाई गई है, जिसने भारत की आजादी की लड़ाई की दिशा ही बदल दी। स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता के अद्भुत कारनामों से भरे सफर से प्रेरित यह फिल्म, आजादी के मशहूर और गुमनाम नायकों के सम्मान में बनाई गई है।
इस दिन रिलीज होगी सारा अली खान की फिल्म
दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देने वाली ये ऐतिहासिक थ्रिलर-ड्रामा फिल्म, 21 मार्च को प्राइम वीडियो पर हिंदी और तमिल, तेलुगु, मलयालम एवं कन्नड़ में रिलीज की जाएगी। इस मूवी का मोशन पोस्टर एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है, जिसमें वह उषा के रोल में दिखाई दे रही हैं। ये फिल्म आजदी की लड़ाई के दौरान भारत के युवाओं की बहादुरी, देशभक्ति, बलिदान और उनके अटल इरादे को दिखाती है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…