सूर्या और बॉबी देओल की फिल्म 'कंगुवा' के रिलीज डेट का हुआ ऐलान! आलिया भट्ट की मूवी से होगा पर्दे पर टकराव
Updated on
28-06-2024 03:06 PM
सूर्या स्टारर फिल्म 'कंगुवा' साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। टीजर में इसकी रोमांचक और विशाल दुनिया की झलक दिखाई गई है, जिसमें सुपरस्टार सूर्या को एक शक्तिशाली योद्धा और बॉबी देओल को खलनायक के रूप में दिखाया गया है। दोनों को पहले ऐसे कभी न देखे जाने पर, फैंस के बीच इस मूवी को लेकर एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म से जुड़े इन सभी अपडेट्स ने ऑडियंस के बीच एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है, और ऐसे में अब मेकर्स ने आखिरकार फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। बताया गया है कि फिल्म को दुनिया भर में 10 अक्टूबर, 2024 को रिलीज किया जाएगा।
नए पोस्टर के साथ 'कंगुवा' के मेकर्स ने रिलीज डेट को लेकर एक बड़ा ऐलान किया गया है। 10 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने वाली इस मूवी को लेकर हर कोई एक्साइटेड है। मगर आलिया भट्ट और वेदांग रैना स्टारर फिल्म 'जिगरा' भी 11 अक्टूबर को थिएटर्स में उतारी जाएगी। दोनों ही दो अलग जॉनर की मूवी है, जिसके अपने-अपने फैन बेस हैं। ऐसे में इनका क्लैश होना निश्चित है।
सूर्या की 'कंगुवा' कब आएगी?
'कंगुवा' इस साल की सबसे बड़ी और सबसे महंगी फिल्म है। 350 करोड़ से ज्यादा के बजट के साथ यह 'पुष्पा', 'सिंघम' और कई दूसरी बड़ी फिल्मों से भी बड़ी है। फिल्म की शूटिंग अलग अलग कॉन्टिनेंट्स के 7 अलग देशों में की गई है। मेकर्स के दिमाग में फिल्म के लिए एक अपनी तरह का लुक है, क्योंकि यह प्रीहिस्टोरिक पीरियड को दिखाने वाली अनोखी फिल्म है। मेकर्स ने टेक्निकल डिपार्टमेंट जैसे एक्शन और सिनेमेटोग्राफी के लिए हॉलीवुड एक्सपर्ट्स को हायर किया है। फिल्म में कुल 10 हजार लोगों से ज्यादा के साथ शूट किया गया, सबसे बड़ा वॉर सीक्वेंस भी है।
आलिया भट्ट की 'जिगरा' की रिलीज डेट
वहीं, करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के साथ मिलकर अपनी मूवी 'जिगरा' प्रोड्यूस कर रही आलिया भट्ट भी Jigra में अलग भूमिका में दिखआई देंगी। इसमें भाई-बहन की अनोखी कहानी देखने को मिलेगी। आलिया बड़ी को वेदांग छोटे भाई के रोल में होंगे। साथ ही हालांकि इसकी रिलीज डेट 13 जून को ही आ गई थी। और अब सूर्या की मूवी ने भी जानते हुए 10 अक्टूबर चुना है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…