विद्या बालन की 'दो और दो प्यार' की रिलीज डेट का ऐलान, जान्हवी कपूर की 'मिस्टर एंड मिसेज माही' से टकराएगी फिल्म!
Updated on
12-03-2024 01:01 PM
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस विद्या बालन की नई फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है। वो 'दो और दो प्यार' में नजर आएंगी। इस मूवी में उनके साथ इलियाना डिक्रूज और प्रतीक गांधी सहित एक अमेरिकन एक्टर भी है। शीर्षा गुहा ठाकुरता के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म पहले इसी महीने रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे पोस्टपोन कर दिया है। अब ये फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन इसका जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' से क्लैश होगा।
Vidya Balan की फिल्म 'दो और दो प्यार' में इलियाना डिक्रूज भी हैं। हाल ही में इस रोमांटिक ड्रामा का पोस्टर रिलीज किया गया। इसके साथ ही मेकर्स ने रिलीज डेट का भी ऐलान किया।
पहले मार्च में रिलीज होने वाली थी फिल्म
'Do Aur Do Pyaar' जोकि पहले 29 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। फिल्म को अब 19 अप्रैल 2024 को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। विद्या ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'प्यार अप्रत्याशित (जिसका अनुमान ना लगाया जा सके) हो सकता है, लेकिन ये पूरी तरह से नशीला होता है।
अमेरिकन एक्टर आएगा नजर
इस मूवी में विद्या और इलियाना के अलावा प्रतीक गांधी और अमेरिकन एक्टर Sendhil Ramamurthy भी हैं। इसमें प्यार-मोहब्बत और मॉडर्न रिलेशनशिप की कहानी के साथ-साथ हंसी के ठहाके भी मिलेंगे।
इस फिल्म में भी नजर आएंगी विद्या
इस मूवी के अलावा विद्या को 'Bhool Bhulaiya 3' में भी देखा जाएगा। इसमें वो एक बार फिर से अपने आइकॉनिक कैरेक्टर मंजुलिका के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में कार्तिक आर्यन हैं।
जान्हवी कपूर की फिल्म से होगा सामना
जान्हवी कपूर ने 9 नवंबर 2023 को अनाउंस किया था कि उनकी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' 19 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होगी। करण जौहर की इस मूवी में राजकुमार राव भी हैं। इससे पहले दोनों ने 'रूही' फिल्म में साथ काम किया है। डायरेक्शन शरण शर्मा का है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…