रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ धाम में की पूजा, मंदिर समिति को दान में दिए 5 करोड़
Updated on
12-10-2023 01:49 PM
अभिषेक अग्रवाल, देहरादून: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और उद्योगपति मुकेश अंबानी गुरुवार को उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के उपाध्यक्ष किशोर पवार ने मुकेश अंबानी का स्वागत किया। इसके मुकेश अंबानी ने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की। भगवान का आशीर्वाद लेने के बाद मुकेश अंबानी ने मंदिर समिति को पांच करोड़ रुपये का दान दिया। उन्होंने चेक के माध्यम से यह धनराशि बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को सौंपी। इस अवसर पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार भी उपास्थित थे।
मुकेश अंबानी बद्रीनाथ धाम में दर्शन के बाद हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे। अंबानी के साथ छोटी बहू राधिका मर्चेंट और उनकी भी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि यहां पर अंबानी परिवार महाभिषेक करेगा।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…