बाहुबली मुख्तार अंसारी को हाई कोर्ट से राहत, बहन फहमीदा की गिरफ्तारी पर लगाई रोक
Updated on
05-10-2023 02:40 PM
गाजीपुर/प्रयागराज: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने माफिया मुख्तार अंसारी की बहन फहमीदा की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। याचिका पर यूपी सरकार से जवाब मांगा है। फहमीदा की याचिका को सह अभियुक्त शमीम अहमद की याचिका के साथ पेश करने का निर्देश भी दिया गया है। याची और कई अन्य के खिलाफ गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाने में धोखाधड़ी और षड्यंत्र के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह आदेश न्यायमूर्ति वी के बिड़ला और न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर की खंडपीठ ने फहमीदा की याचिका पर दिया है।
याची फहमीदा का कहना है कि सह अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने पहले ही रोक लगा रखी है। इसलिए याची की भी गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाए। याचिका में दर्ज एफआईआर की वैधता को चुनौती दी गई है। अधिशासी अधिकारी मोहम्मदाबाद वीरेंद्र कुमार राव की तहरीर के अनुसार, मोहल्ला काजी टोला वार्ड नंबर 6 में नान जेड ए (सरकारी जमीन) की आराजी तालाब के रूप में कागजातों में दर्ज थी। इसे मुख्तार अंसारी की बहन फहमीदा की सास के नाम दर्ज करा दिया गया। ऐसा करने के लिए कागजातों में हेराफेरी की गई। बाद में यह जमीन मुख्तार अंसारी की बहन के नाम करा दी गई। फिर कुछ वक्त के बाद इस जमीन में प्लाटिंग कराई गई। कुल 14 लोगों को जमीन के प्लॉट्स बेच दिए गए। भूमि के विवरण को टैक्स एसेसमेंट रजिस्टर में भी दर्ज कर दिया गया।
शमीम अहमद मोहम्मदाबाद नगर पालिका के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इन लोगों पर जमीन की हेराफेरी कर रजिस्ट्री कराने का आरोप है। आरोप यह भी है कि बाद में व्यावसायिक लाभ के लिए मुख्तार के कहने पर प्लाटिंग कर अवैध कब्जे की जमीन को बेच दिया गया।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…