Select Date:

दिल्ली एनसीआर में तेजी से चढ़ा किराया, क्या खोज रहे हैं यहां लोग जानते हैं

Updated on 05-09-2023 02:41 PM
नई दिल्ली: कोरोना काल में लोगों ने वर्क फॉम होम (Work From Home) का खूब आनंद लिया। अब लगभग सभी दफ्तर खुल गए हैं। कंपनियों ने कर्मचारियों को वापस ऑफिस बुला लिया है। हालांकि अभी भी कुछ जगह हाइब्रिड तरीके से काम हो रहा है। मतलब कुछ दिन घर से काम तो कुछ दिन दफ्तर से। ऐसे में किराये के मकान की डिमांड खूब बढ़ी है। दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Flat)में तो मकानों के किराये दूने तक हो गए हैं। जो लोग महंगे इलाके में रहते हैं, वहां भी किराये में करीब 70 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। ऐसे में लोग सोच रहे हैं कि 50 हजार रुपये किराये पर खर्च करने से बेहतर है कि 70 हजा रुपये ईएमआई में दे दें। हाल ही में जारी नो ब्रोकर की एक रियल एस्टेट रिपोर्ट जारी हुई है। इसमें भी इस बात की तस्कीद की गई है।

तेजी से बढ़ा है किराया

अपने देश में जमीन-जायदाद यानी रियल एस्टेट (Real Estate) में निवेश करना सदा ही लोगों को आकर्षित करता रहा है। हालांकि यहां कोरोना काल में जमीन-जायदाद की कीमतें घटी थीं। लेकिन अब फिर से इसमें उछाल आ रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह एक बार फिर से दफ्तर खुलना माना जा रहा है। दिल्ली एनसीआर के वसुंधरा में इसी साल जनवारी में एक बीएचके का जो मकान पांच से छह हजार रुपये के किराये में मिल रहा था, उसका किराया बढ़ कर 10 हजार रुपये पर पहुंच गया है। साउथ दिल्ली के कुछ इलाकों में एक साल पहले जो फ्लैट 25 हजार रुपये में किराये पर मिल रहा था, उसका किराया 50 हजार रुपये से ऊपर पहुंच गया है। मतलब कि मकान मालिकों की आमदनी बढ़ रही है।

किराये का मकान नहीं अपना मकान हो


इस रियल एस्टेट रिपोर्ट के मुताबिक मकान के किराये में बढ़ोतरी से परेशान लोग अपने फ्लैट, खास कर रेडी टू मूव फ‌्लैट खरीदने को इच्छुक हैं। स्थिति यह है कि दिल्ली के द्वारका, रोहिणी, नोएडा सेक्टर 62, गुड़गांव सेक्टर 24, गाजियाबाद के इंदिरापुरम आदि इलाकों में किराये तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए किरायेदार इन्हीं इलाकों में फ्लैट या मकान लेने को इच्छुक हो रहे हैं। इसलिए वे निवेश बढ़ा रहे हैं।

निवेश का उपयुक्त समय


नो ब्रोकर रियल एस्टेट रिपोर्ट के अनुसार इस समय 86 प्रतिशत घर खरीदार आश्वस्त हैं कि अब संपत्ति में निवेश करने का उपयुक्त समय है। रिपोर्ट के अनुसार 77 प्रतिशत लोगों ने साल 2023 में ही संपत्ति खरीदने का इरादा व्यक्त किया है। इस प्रवृत्ति से विशेष रूप से मध्य-आय आवास क्षेत्र में व्यावसायिक अवसर बढ़ने का अनुमान है। रिपोर्ट बताती है कि 38 प्रतिशत संभावित खरीदार संपत्ति का मालिक होना चाहते हैं जबकि 30 प्रतिशत खरीदार सुरक्षा चाहते हैं। 29 प्रतिशत सामर्थ्य को प्राथमिकता देते हैं।

रियल एस्टेट का निवेश हमेशा सुरक्षित


रियल एस्‍टेट में निवेश करना हमेशा से ही सुरक्षित माना जाता है। कोरोना में एकाएक नीचे गई प्‍लॉट और जमीन की कीमतें अब फिर से उठना शुरू हो गई हैं। यही वजह है कि लोग अब घर, प्‍लॉट, फ्लैट या जमीन खरीदकर निवेश करना चाहते हैं। इस क्षेत्र के जानकार बता रहे हैं कि यह समय रियल एस्‍टेट में निवेश करने का बेस्‍ट समय है। इस समय अगर प्‍लॉट या फ्लैट खरीदते हैं तो आने वाले समय में वह आपको कई गुना लाभ देकर जाएगा।

प्रोपर्टी के निवेश के लिए पसंदीदा शहर कौन

प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए देश के कुछ चुनिंदा शहर लोगों की पहली पसंद बन चुके हैं। एक ऑनलाइन रियल एस्‍टेट ब्रोकरेज कंपनी ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट जारी की थी। उसमें बताया गया था कि प्रॉपर्टी खरीदने के लिए अहमदाबाद, बंगलुरू, चेन्‍नई, दिल्‍ली-एनसीआर, गुरुग्राम, नोएडा, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और पुणे सबसे ज्‍यादा पसंद किए जाने वाले शहर हैं। वहीं प्रॉपर्टी रेट और ग्रोथ देखी जाए तो गुड़गांव इन सभी में सबसे तेजी से आगे बढ़ रहा है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी जमीन-जायदाद की कीमतें तेजी से चढ़ रही हैं। कोरोना काल में जो 2बीएचके फ्लैट ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 32 लाख रुपये में मिल रहा था, उसकी इस समय कीमत 60 लाख रुपये से ऊपर हो चुकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.