यासीन मलिक की जान बख्शने के लिए सऊदी क्राउन प्रिंस से गुहार, काम आएगा पाकिस्तान का नया प्रॉपगैंडा
Updated on
02-09-2023 01:57 PM
रियाद: पाकिस्तान इन दिनों पूर्व आतंकवादी और अलगाववादी नेता यासीन मलिक को लेकर झूठा प्रॉपगैंडा फैलाने में व्यस्त है। पाकिस्तान का आरोप है कि यासीन मलिक को भारत में झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है और उसे फांसी दी जा सकती है। इसी को लेकर पाकिस्तान ने अब इंटरनेशनल साजिश रचनी भी शुरू कर दी है। पाकिस्तान के इशारे पर जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के अध्यक्ष यासीन मलिक के एक विश्वसनीय सहयोगी राजा मुजफ्फर ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से हस्तक्षेप करने की अपील की है। उसने प्रिंस सलमान से यासीन मलिक को लेकर भारत से बात करने की गुजारिश की है।
जेकेएलएफ का अध्यक्ष बना है राजा मुजफ्फर
राजा मुजफ्फर अमेरिका में रहता है। उसे हाल में ही जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है। उसने भारत-सऊदी अरब के मजबूत राजनयिक संबंधों को देखते हुए एक भावुक अपील की है। उसने यह पत्र तब लिखा है, जब प्रिंस सलमान भारत की यात्रा पर आने वाले हैं। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन में विशेष रूप से आमंत्रित किया है। प्रिंस सलमान ने भी भारत यात्रा की सहमति दे दी है। ऐसी संभावना है कि कि प्रिंस सलमान भारत यात्रा के दौरान पाकिस्तान का भी दौरा करेंगे।
यासीन मलिक को बताया प्रतिष्ठित नेता
राजा मुजफ्फर ने अपनी अपील में यासीन मलिक को कश्मीर का प्रतिष्ठित नेता बताया है। जबकि सच्चाई यह है कि यासीन मलिक के हाथ कई बेगुनाहों के खून से रंगे है। उसने भारतीय वायु सेना के कई अधिकारियों की भी हत्या की है। यासीन मलिक ने पाकिस्तान में आतंकवाद की ट्रेनिंग ली और भारत में जमकर खून खराबा किया। बाद में उसने सरेंडर कर अलगाववाद की राह पकड़ ली। यासीन मलिक को भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने सहित कई अन्य मामलों में सजा हो चुकी है। उसके खिलाफ मामलों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने की है। एजेंसी ने यासीन के लिए फांसी की सजा की मांग की है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…