Select Date:

चीन में रिटायरमेंट एज में 10 साल का इजाफा होगा:बढ़ती बुजुर्ग आबादी है बड़ी वजह

Updated on 24-07-2024 02:52 PM

चीन में अब रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने की तैयारी हो रही है। वहां पर बच्चे कम पैदा हो रहे हैं और बुजुर्गों की आबादी बढ़ती ही जा रही है। इस वजह से देश में काम करने के ल‍िए लोग कम होते जा रहे हैं। हालात को देखते हुए चीन सरकार ने रिटायरमेंट एज बढ़ाने का फैसला किया है।

 चीन में कम्युनिस्ट पार्टी की टॉप लीडरशिप वाली मीटिंग में इस नए प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। इस प्रस्ताव के लागू होने के बाद चीन में रिटायरमेंट की उम्र 10 साल बढ़ सकती है। हालांकि ये धीरे-धीरे कई चरणों में लागू किया जाएगा।

चीन दुनिया के उन देशों में से आता है जहां पर रिटायरमेंट की उम्र काफी कम है। चीन में पुरुष 60 साल और महिलाएं 55 साल में रिटायर हो जाती हैं। जो महिलाएं मेहनत वाले काम से जुड़ी हैं उन्हें 50 साल में ही रिटायरमेंट मिल जाती है।

चीन में पेंशन लेने वाली आबादी 30 करोड़ के पार पहुंची
चीन में जीवन प्रत्याशा (अधिक समय तक जीना) अब अमेरिका से भी अधिक हो चुकी है। वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक चीन में जीवन प्रत्याशा 78 साल हो चुकी है। साल 1949 में कम्युनिस्ट क्रांति के समय ये सिर्फ 36 साल थी। अमेरिका में जीवन प्रत्याशा 76 साल है।

चीन पेंशन विकास रिपोर्ट में कहा गया है क‍ि रिटायरमेंट की उम्र कम से कम 65 साल की जानी चाह‍िए। पुरुषों और मह‍िलाओं के ल‍िए यह एक समान होनी चाह‍िए।

 चीन में पेंशन लेने वाली आबादी 30 करोड़ के पार चली गई है। इस वजह से सरकार को ज्यादा पेंशन देना पड़ रहा है। सरकार की सोच है क‍ि ये पैसा लोगों को वेतन के रूप में दिया जाए, ताक‍ि इसके बदले काम भी लिया जा सके। हालांकि चीनी सरकार के रिटायरमेंट एज बढ़ाने के प्लान पर कई लोगों ने संदेह भी जताया है। एक यूजर ने चीनी सोशल मीडिया पर लिखा है कि जो लोग जल्दी रिटायर होना चाहते हैं वे अपनी कठिन नौकरियों से थक चुके होते हैं।

वहीं, जो आराम की नौकरी कर रहे हैं कि उन्हें जल्दी रिटायर होने की जरूरत ही नहीं है। देश में आराम वाली नौकरी कम है और देर से रिटायर होने का मतलब ये है कि उन्हें पेंशन मिलने में देरी होगी, अधिकतर लोग ठीक से अपना बुढापा काट नहीं पाएंगे।

दुनिया के कई देशों में रिटायरमेंट एज बढ़ी
दुनिया भर में कई देश हैं जो कम जनसंख्या वृद्धि और कामकाजी लोगों की संख्या में कमी के चलते रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। कई देश ऐसे हैं जिन्होंने इसे लेकर बदलाव भी किया है।
डेनमार्क, ग्रीस, इटली, आइसलैंड, इजराइल जैसे देशों में सबसे अधिक 77 साल में रिटायरमेंट का प्रावधान है। अमेरिका में ये उम्र 66 साल है। हालांकि 1960 के बाद पैदा होने वाले लोगों के ये रिटायरमेंट की उम्र 67 साल कर दी गई है।

श्रीलंका ने रिटायरमेंट उम्र बढ़ाया, थाइलैंड में भी हो रहा विचार
श्रीलंका में रिटायरमेंट एज 55 साल थी जिसे 2022 में बढ़ाकर 60 साल कर दिया गया। फिलहाल थाइलैंड में रिटायरमेंट एज सबसे कम 55 साल है। थाइलैंड में बुुजुर्गों की आबादी 20% से अधिक हो गई है। ऐसे में यहां पर रिटायरमेंट एज बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।

फ्रांस में 2023 में रिटायरमेंट एज 62 से बढ़ाकर 64 कर दिया गया था जिसके बाद काफी प्रदर्शन हुए थे। हालांकि मैक्रों सरकार अपने कदम से पीछे नहीं हटी। फिलहाल ब्रिटेन में रिटायरमेंट एज 66 साल है। ब्रिटेन में 2026 और 2028 के बीच रिटायमेंट की उम्र को बढ़ाकर 67 और फिर 2044 और 2046 के बीच इसे 68 तक ले जाया जाएगा।

भारत में रिटायरमेंट की अलग-अलग एज
भारत में रिटायमेंट एज एक समान नहीं है। केंद्र सरकार की कई नौकरियों में रिटायरमेंट की उम्र 60 साल है वहीं राज्य सरकारो में यह 58 से 60 साल तक है। कई राज्यों में रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने की मांग भी सरकार से होती रही है।

भारत में सुप्रीम कोर्ट के जज की रिटायरमेंट उम्र 65 साल है जबकि यूनिवर्सिटी में शिक्षकों के लिए ये उम्र 62 साल है। भारत में पहले रिटायरमेंट की उम्र 60 साल थी लेकिन 60 के दशक में इसे घटाकर 58 साल कर किया गया था। मई 1998 में केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के रिटायर होने की उम्र 58 से बढ़ाकर 60 कर दिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.