Select Date:

कश्मीरी पंडितों की वापसी 370 हटने पर भी मुश्किल : पुनर्वास के लिए 8465 करोड़ का बजट है, लेकिन खर्च के लिए ग्रीन सिग्नल नहीं

Updated on 20-02-2024 12:58 PM

अनुच्छेद 370 हटने के बाद भी घाटी में कश्मीरी पंडितों की वापसी मुश्किल बनी हुई है। 419 परिवारों ने बिना सरकारी मदद के घाटी में लौटने के लिए हिम्मत दिखाई और केंद्रीय गृह मंत्रालय में आवेदन दिया, लेकिन 5 साल बाद भी उन्हें जवाब नहीं मिला। ये 419 उन 60 हजार परिवारों में से ही हैं, जिन्होंने 1989 के आतंकी हमलों के चलते घाटी छोड़ दी थी।

बड़ी बात यह है कि फरवरी 2021 में गृह मंत्रालय राज्य प्रशासन से कह चुका है कि पंडितों के कश्मीर में पुनर्वास के लिए राज्य बजट का 2.5% हिस्सा खर्च करें। फिर भी प्रशासन ने अब तक कुछ नहीं किया और इस नीतिगत योजना को लागू भी नहीं किया।

बीते दिनों उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक कार्यक्रम में पुनर्वास जल्द शुरू होने के संकेत दिए थे, लेकिन ये कब से शुरू होगा, इस पर प्रशासन चुप है। फिलहाल केंद्रशासित जम्मू-कश्मीर में 2019 से उप राज्यपाल का शासन है, इसलिए बजट का पैसा केंद्र से उप राज्यपाल और फिर वित्त विभाग के पास आता है।

बीते तीन साल में केंद्र से राज्य को 3.38 लाख करोड़ रु. मिले। यदि इस बजट का 2.5% पैसा पुनर्वास के लिए मिला होता तो 8,465 करोड़ रुपए खर्च होते, लेकिन प्रशासन ने इसके लिए न पैसा जारी किया, न पुनर्वास हुआ।

कश्मीरी पंडित बोले- घर हम बना लेंगे, सिर्फ सरकार जमीन दे दे...
1989 में उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में रहने वाले भरत काचरू अभी जम्मू में रह रहे हैं। काचरू कहते हैं कि उत्तर, मध्य और दक्षिण कश्मीर में बसने के लिए हमने तीन जगह सरकार को बताई हैं। हमें सिर्फ जमीन उपलब्ध हो जाए तो घर हम बना लेंगे। वहीं, कश्मीरी प्रवासियों की वापसी, सुलह व पुनर्वास मामलों से संबंधित समिति के अध्यक्ष महालदार कहते हैं कि 6 महीने पहले 76 पंडित परिवारों ने भी सरकार से यही बात कही थी। साथ ही, इस काम में मदद के लिए एक नोडल ऑफिसर नियुक्त करने की मांग की थी, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ।

अफसर खामोश... पुनर्वास कब से?
इसका जवाब देने से कतरा रहे भास्कर के इस सवाल पर कश्मीर के डिवीजनल कमिश्नर विजय कुमार बिधूरी बोले- सही जवाब राहत एवं पुनर्वास विभाग ही दे सकता है। जब पुनर्वास विभाग के अधिकारी ललित भट्‌ट से पूछा तो उन्होंने कहा कि 2.5% बजट की बात प्रक्रिया में है। बाकी बात विभाग के कमिश्नर बता देंगे।

उधर, कमिश्नर कुलदीप कृष्ण सिद्धा ने कहा- मेरा ट्रांसफर हो गया है। इस पर कुछ नहीं बता पाऊंगा। नए कमिश्नर डॉ. अरविंद करवानी से पूछा तो वो बोले- मैंने अभी ज्वाइन किया है। वैसे मेरे लिए इस मुद्दे पर बोलना उचित नहीं होगा।

PM पैकेज का लाभ सिर्फ उन्हें मिल रहा, जिन्हें इस योजना के तहत नौकरी मिली
कश्मीरी पंडित संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय टिक्कू ने बताया कि साल 2008 और 2016 में PM पैकेज के तहत राज्य को अब तक 922 करोड़ रु. मिले हैं, जिनमें 6,000 छोटे घर बन रहे हैं। यहां 5,600 कश्मीरी पंडित रहेंगे, जिन्हें इस पैकेज के तहत रोजगार मिला है। लेकिन, ये पैसा पुनर्वास बजट में शामिल नहीं है। ये घर भी सरकारी प्रॉपर्टी हैं, जो कर्मचारी काम छोड़ेगा, उसे यह क्वार्टर भी छोड़ना पड़ेगा। सतीश महालदार कहते हैं कि हम पीड़ित हैं और हमें वापसी की सुविधा देना सरकार का दायित्व है।

RTI से पुनर्वास बजट का पता चला, लेकिन ये लागू नहीं
दिल्ली में रहकर पुनर्वास और वापसी की लड़ाई लड़ रहे संगठन के चेयरमैन सतीश महालदार कहते हैं कि 3 दशक में जो भी सरकार आई, सबने वापसी का सपना दिखाया, लेकिन वापसी की तारीख नहीं बताई। राहत एवं पुनर्वास विभाग में अप्रैल 2022 में RTI लगाई तो पता चला कि राज्य बजट का 2.5% हिस्सा हमारे पुर्नवास पर खर्च करने का फैसला नीतिगत है, लेकिन ये अभी लागू नहीं हुआ है। विभाग का तर्क है कि जब भी सरकार इस पर निर्णय लेगी, तब लागू करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.