ऋचा चड्ढा और अली फजल भी बनने जा रहे हैं माता-पिता, यामी गौतम के बाद कपल ने अनोखे अंदाज में दी फैन्स को गुडन्यूज
Updated on
09-02-2024 01:52 PM
बीते दिन यामी गौतम ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज फैन्स को देकर चौंका दिया था। पति आदित्य ने बताया था कि उनके घर जल्द ही लक्ष्मी या फिर गणेश आने वाले हैं। अब बॉलीवुड एक्टर ऋचा चड्ढा और अली फजल भी पेरेंट्स बनने वाले हैं। यह भी अपना पहला बेबी एक्सपेक्ट कर रहे हैं। इसकी जानकारी खुद कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने अलग अंदाज में फैन्स को बताया है।
ऋचा चड्ढा और अली फज़ल ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्ट के साथ इस गुडन्यूज को अपने फैन्स के साथ शेयर किया है। उन्होंने एक फोटो शेयर की, जिसमें लिखा है, 1 + 1 = 3। वहीं, कैप्शन में कहा, 'छोटे बच्चे की दिल की धड़कन की आवाज, हमारी दुनिया मे सबसे तेज होती है।' एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर लोगों ने कमेंट किया है और कपल को बधाई दी है।
ऋचा चड्ढा को दोस्तों ने दी बधाई
ऋचा चड्ढा ने अली फजल के साथ एक फोटो भी पोस्ट की है, जिसमें प्रेग्नेंट लड़की वाली इमोजी भी उसमें लगाई है। इस खुशखबरी के बाद, श्वेता बसु प्रसाद, श्रिया पिलगांवोकर, हिमांशी चौधरी, नताशा भारद्वाज, हर्षिता शेखर गौड़ समेत अन्य दोस्तों और फैन्स ने कपल को बधाई दी है। शादी के दो साल बाद ये कपल माता-पिता बनने जा रहे हैं।
दो साल पहले हुई थी ऋचा-अली फजल की शादी
ऋचा चड्ढा और अली फजल ने 4 अक्टूबर, 2022 को शादी की थी। इनकी शादी पहले कोरोनो लॉकडाउन में होनी थी। लेकिन महामारी के कारण डेट्स आगे बढ़ा दी गई थीं। इन्होंने पहले दिल्ली में प्री-वेडिंग सेरेमनी की थी। उसके बाद लखनऊ में शादी की थी। इसके बाद मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन भी होस्ट किया था।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…