रिद्धिमा कपूर का 15 साल बड़े एक्टर संजय कपूर पर था क्रश, बुलाती थीं अंकल, सुनकर यह बोलीं पत्नी महीप
Updated on
24-10-2024 12:09 PM
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा इस वक्त अपने एक्टिंग डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। वह शो 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के तीसरे सीजन में नजर आ रही हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर शुरू हुए इस शो में रिद्धिमा ने अपने पहले क्रश के बारे में खुलासा किया। इसे सुनकर महीप कपूर चौंक गईं और रिद्धिमा को चेतावनी दे डाली। दरअसल रिद्धिमा को एक्टर संजय कपूर पर क्रश था, जो महीप कपूर के पति हैं।
Riddhima Kapoor उम्र में संजय कपूर से 15 साल छोटी हैं, पर फिर भी उन्हें एक्टर पर क्रश था। वह Fabulous Lives of Bollywood Wives के तीसरे सीजन के एक एपिसोड में महीप कपूर से बोलीं, 'मेरा कभी संजय कपूर पर क्रश था। पर तब मैं उन्हें अंकल बुलाती थी। अब क्या कहकर बुलाऊं?'
रिद्धिमा बोलीं- संजय कपूर पर था तगड़ा क्रश
यह सुनकर नीलम कोठारी भी हैरान रह जाती हैं। तब रिद्धिमा बोलती हैं, 'मैं सच बोल रही हूं। मेरा तगड़ा वाला क्रश था और तब मैं उन्हें अंकल कहकर बुलाती थी।'
महीप कपूर बोलीं- आंटी मत बुलाना, पीट दूंगी
इस पर महीप ने रिद्धिमा से तुरंत कहा, 'मुझे आंटी बोलने की हिम्मत मत करना, नहीं तो तुम्हारी पिटाई कर दूंगी।' हालांकि, इसके बाद महीप ने रिद्धिमा की तारीफ की और कहा कि पुरुषों को लेकर उनकी चॉइस काफी अच्छी है और क्यूट भी।
चंकी पांडे बोले- मेरा रिद्धिमा की मॉम नीतू पर क्रश था
इसके बाद उन्होंने यह बात चंकी पांडे को बताई कि वह जब बच्ची थी तो उसका क्रश संजय कपूर पर था। इस पर चंकी पांडे ने तुरंत जवाब दिया कि वह रिद्धिमा की मॉम नीतू कपूर के लिए क्रेजी थे। नीतू पर उनका क्रश था।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…