Select Date:

2200 करोड़ शब्दों में 'रिज' बना वर्ड ऑफ द ईयर:ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल

Updated on 05-12-2023 02:20 PM

'रिज' (Rizz) 2023 का वर्ड ऑफ ईयर यानी साल का शब्द चुना गया है। इसे ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में भी शामिल कर लिया गया है। वर्ड ऑफ ईयर की लिस्ट में रिज समेत 8 शब्द- सिचुएशनशिप, स्विफ्टी, प्रॉम्प्ट, बीज फ्लैग, डी-इंफ्लुएंसिंग, हीट डोम और पैरासोशल थे।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इन आठ शब्दों का चयन 2200 करोड़ शब्दों के एनालिसिस के आधार पर किया गया है। ये शब्द उन सामाजिक बदलावों और रुझानों को दिखाते हैं जो 2023 में हुए। 2022 में ऑक्सफोर्ड ने गॉबलिन मोड (Goblin Mode) को वर्ड ऑफ द ईयर चुना था।

टॉम हॉलैंड के इंटरव्यू के बाद वायरल हुआ रिज
हॉलीवुड एक्टर टॉम हॉलैंड ने एक इंटरव्यू में रिज शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके बाद से यह शब्द वायरल हो गया। रिज का मतलब रोमांटिक अपील है। इसका इस्तेमाल किसी व्यक्ति के स्टाइल, चार्म और अट्रैक्टिवेनेस को बताने के लिए किया जाता है।

शॉर्ट लिस्ट हुए बाकी शब्दों का मतलब जानिए...

सिचुएशनशिप (Situationship) : यह शब्द ऐसे प्रेम संबंध को बताने के लिए गढ़ा गया जो फॉर्मल न हो। यानी पार्टनर्स के बीच संबंध हों पर इस रिश्ते को ऑफिशियली कोई नाम न दिया गया हो।

बीज फ्लैग (Beige Flag) : यह शब्द बोरिंग पर्सनैलिटी की तरफ इशारा करता है। यानी वो इंसान जिससे बात करने या दोस्ती रखने में खुशी न मिले।

डी-इंफ्लुएंसिंग (De-influencing) : इसका मतलब है- सोशल मीडिया के जरिए लोगों को यह बताना कि फलां प्रोडक्ट न खरीदें या इसका कम इस्तेमाल करें।

स्विफ्टी (Swiftie) : यह शब्द पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट की लोकप्रियता बताने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

हीट डोम (heat dome) : यह ज्यादा दबाव वाली मौसम प्रणाली को दर्शाता है जो गर्म हवा को कैद करती है।

पैरासोशल (Parasocial) : सेलेब्रिटी को लेकर उनके फैंस की ओर से महसूस की जाने वाले एकतरफा आकर्षण को पैरासोशल कहा जाता है।

प्रॉम्प्ट (Prompt) : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम या एल्गोरिद्म को दिया जाने वाला इंस्ट्रक्शन।

1884 में पहली बार ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी पब्लिश हुई
1 फरवरी 1884 को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी पहली बार पब्लिश हुई थी। इसे बनाने की शुरुआत 1857 से ही हो गई थी। उस समय लंदन के फिलोलॉजिकल सोसाइटी के लोगों ने व्यवस्थित रूप से इंग्लिश की डिक्शनरी तैयार करने पर विचार किया था। इसमें 11वीं शताब्दी से 18वीं शताब्दी में प्रचलित एंग्लो-सेक्सन शब्दों को शामिल किया गया। उस वक्त इसे 4 वॉल्यूम में तैयार किया गया। इसमें 6,400 ज्यादा शब्द शामिल किए गए थे।

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी को तैयार करने में हजारों लोगों का योगदान रहा, लेकिन सर जेम्स ऑगस्टस हेनरी मरे और डॉ. विलियम चेस्टर माइनर इनमें सबसे प्रमुख रहे हैं। हेनरी मरे जहां डिक्शनरी के लेखक थे, वहीं अमेरिकी सर्जन डॉ. विलियम चेस्टर माइनर ने अकेले ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी को 10,000 से ज्यादा शब्द दिए।

1928 में पूरी तरह से तैयार कर लिया गया
पब्लिश होने के 40 साल बाद डिक्शनरी को 1928 में पूरी तरह से तैयार कर लिया गया। इस डिक्शनरी में 4 लाख से ज्यादा शब्द शामिल किए गए और इसे 10 वॉल्यूम में तैयार किया गया। इसका शीर्षक था- अ न्यू इंग्लिश डिक्शनरी ऑन हिस्टोरिकल प्रिंसिपल्स (A NEW ENGLISH DICTIONARY ON HISTORICAL PRINCIPLES)। तब से हर साल ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में हर भाषा के शब्दों को शामिल किया जाता है।

डिक्शनरी के 20 वॉल्यूम मौजूद
इस तरह ये डिक्शनरी हर साल अपडेट की जाती है। 1984 में डिक्शनरी का इलेक्ट्रॉनिक वर्जन लाने पर विचार किया गया। इसके लिए 120 लोगों ने डिक्शनरी के शब्द टाइप किए। 50 प्रूफ रीडर रखे गए। 2000 से डिक्शनरी का ऑनलाइन वर्जन एक्टिव है।

वर्तमान में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के 20 वॉल्यूम मौजूद हैं। इसमें 60 मिलियन (6 करोड़) से ज्यादा शब्द मौजूद हैं। इसका वजन 62 किलो से ज्यादा है। ऐसा कहा जाता है कि अगर डिक्शनरी में शामिल सभी शब्दों को टाइप करें तो 120 साल से ज्यादा का समय लग सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.