अब यूक्रेन युद्ध में तबाही मचाएगा 'हवा में उड़ता टैंक', ऋषि ने जेलेंस्की को दिया अपाचे का तोहफा, भारत भी करता है इस्तेमाल
Updated on
15-01-2023 05:05 PM
कीव/लंदन : जनवरी में रूस-यूक्रेन युद्ध को 11 महीने पूरे हो जाएंगे। नए साल में नए हथियार इस जंग में शामिल होने वाले हैं। इनमें से एक अपाचे हेलिकॉप्टर (Apache Helicopters) हैं जिन्हें इस युद्ध के लिए 'गेम चेंजर' कहा जा रहा है। ब्रिटिश सरकार यूक्रेन को नया सहायता पैकेज भेज रही है। इसमें रूस के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए घातक मिसाइलों से लैस अपाचे हेलिकॉप्टर शामिल होंगे। अंधेरे में भी दुश्मन को खोजकर निशाने बनाने वाले अपाचे हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल भारतीय वायुसेना भी करती है। ये दुनिया के सबसे एडवांस मल्टी कॉम्बैट हेलिकॉप्टर हैं जो बख्तरबंद गाड़ियों, तोप या टैंक जैसे जमीन पर चलने वाले किसी भी वाहन को तबाह कर सकता है।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने पुष्टि की है कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के अनुरोध के बाद टैंक भी पैकेज का हिस्सा होंगे। जेलेंस्की ने बचाव के लिए विमान का भी अनुरोध किया था। संडे पीपल के अनुसार, डिफेंस से जुड़े एक वरिष्ठ सूत्र ने कहा है कि यूक्रेन की सेना को चार अपाचे हेलिकॉप्टर और 10 चैलेंजर-2 युद्धक टैंक दिए जाएंगे। उनका कहना है कि अपाचे एक 'गेम चेंजर' साबित होगा। टैंक पहले पहुंचेंगे और हेलिकॉप्टर्स की तैनाती में कुछ समय लगेगा।
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…
ओआगाडोगू: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्राओरे ने देश के कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा है कि उनके देश में कभी भी शरिया कानून…
इस्लामाबाद/काबुल: अफगानिस्तान से दुश्मनी पाकिस्तान को बहुत महंगी साबित हो रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अफगानिस्तान से तनाव के चलते पाकिस्तान बड़ा आर्थिक झटका दिया है।…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का रोना रोते हुए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगाई है। इस्लामाबाद ने कश्मीर विवाद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के…
इस्लामाबाद: भारतीय सेना ने आरकार 'इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स' (IBGs) के पहले बैच को ऑपरेशनल करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स लगातार इससे होने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…