खून की नदियां बहेंगी... रूस की 'तीसरे विश्वयुद्ध' की चेतावनी ने दुनिया को डराया, परमाणु जंग का खतरा बढ़ा
Updated on
09-12-2023 01:30 PM
मॉस्को: रूस और यूक्रेन का युद्ध चल रहा है और दुनिया एक बार फिर तबाही के मुहाने पर है। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन की ओर से शुक्रवार को वॉर्निंग दी गई है। इसमें कहा गया है कि 1962 में क्यूबा मिसाइल संकट के बाद से परमाणु विश्वयुद्ध का खतरा इतना बड़ा कभी नहीं रहा। पूर्व रूसी राष्ट्रपति और पुतिन के करीबी दिमित्री मेदवेदेव ने भविष्यवाणी की है कि खून की नदियां बहेंगी। उन्होंने यूक्रेन के लिए और भी ज्यादा सैन्य समर्थन को मंजूरी देने के लिए अमेरिकी कांग्रेस को मजबूर करने के बाइडेन प्रशासन के प्रयासों की आलोचना की।
मेदवेदेव ने कहा, 'उन्होंने कभी भी एक यूक्रेन जैसे छोटे देश के लिए इतना पैसा नहीं वसूला। यूक्रेन पतन की प्रक्रिया में है।' मेदवेदेव इसके जरिए जो बाइडेन के बेटे हंटर से जुड़े संदिग्ध व्यापारिक लेनदेन के आरोपों का जिक्र कर रहे थे। मेदवेदेव का यह बयान पुतिन के एक अन्य शीर्ष राजनयिक की ओर से धमकी के बाद आया है। उन्होंने कहा था कि अगर यूक्रेन के नए F-16 लड़ाकू विमान पोलैंड, स्लोवाकिया और रोमानिया में मौजूद होंगे तो नाटो देशों को निशाना बनाया जाएगा।
रूस नाटो पर करेगा हमला
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने पश्चिमी देशों को चेतावनी दी है कि अगर एडवांस जेट नाटो देशों में मौजूद हुए तो वह रूस के लिए उचित लक्ष्य होंगे। हालांकि पुतिन अगर ऐसा कोई कदम उठाते हैं तो निश्चित तौर पर यह रूस और पश्चिमी देशों के बीच युद्ध शुरू कर सकता है। मेदवेदेव ने कहा, 'क्यूबा मिसाइल संकट के बाद से रूस और नाटो के बीच सीधे टकराव के कारण तीसरे विश्वयुद्ध का खतरा इतना ज्यादा पहले कभी नहीं था।'
अमेरिका पर भड़के मेदवेदेव
मेदवेदेव युद्ध के उकसावे वाले बयान देने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पूरे इतिहास में विभिन्न अमेरिकी राष्ट्रपतियों पर युद्ध के लिए वित्तपोषण और अपने सहयोगियों की सहायता के लिए सांसदों को ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से यूक्रेन को निश्चित ही धन मिलेगा। उन्होंने कहा कि तुरंत भले न सही लेकिन नए वर्ष तक युद्ध का बिजनेस हर हाल में चालू रखने की कोशिश होगी। इस कारण खून की नई नदियां बहेंगी, जिसके लिए बाइडेन परिवार और उनके सहयोगी जिम्मेदार होंगे।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…