सुशांत सिंह राजपूत को यादकर बुरी फंसीं रिया चक्रवर्ती! बहन श्वेता का पोस्ट भी वायरल
Updated on
14-06-2023 08:39 PM
14 जून 2020। इस दिन को तीन साल बाद भी कोई भुला नहीं पाया है। दोपहर के करीब 2 बजे होंगे, जब खबर आई कि सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया। पहले तो किसी को भी यकीन नहीं हुआ। फिर जैसे-जैसे ये बात पुख्ता होती गई, सबके दिल की धड़कनें बढ़ती चली गईं। थोड़ी देर में ही पूरे देश में हंगामा मच गया। मुंबई के बांद्रा एरिया में मोंट ब्लांक बिल्डिंग में हलचल मच गई। पुलिस से लेकर एंबुलेंस, मीडिया, फैंस... सबकी भीड़ जुट गई। वो मंजर आज भी दिल-दिमाग में कौंधता है। सबने सुशांत के परिवार को तबाह होते देखा। किसी तरह से उन्होंने खुद को संभाला हुआ है और न्याय की आस में हैं।
आज Sushant Singh Rajput की तीसरी डेथ एनिवर्सिरी पर एक बार फिर सबकी आंखें नम हो गईं। उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कहा कि सुशांत अब उनका ही हिस्सा हैं। वहीं, रिया चक्रवर्ती ने भी एक वीडियो शेयर कर उन्हें याद किया है।
सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने यूं किया याद
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर उनकी एक पुरानी फोटो शेयर की, जिसमें वो बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। श्वेता ने कैप्शन में लिखा, 'लव यू भाई। आपके इंटेलिजेंस को सैल्यूट करती हूं। मैं हर पल आपको याद करती हूं। लेकिन मैं जानती हूं कि अब आप मेरा हिस्सा हो... आप मेरी सांस की तरह अभिन्न हो गए हो।' इस पोस्ट में श्वेता ने ये भी बताया कि वो फैंस के साथ वो शेयर कर रही हैं, जो सुशांत ने उन्हें सजेस्ट किया था। उन्होंने अंत में लिखा, 'आइये हम उसके बनकर रहें। #SushantIsAlive'
रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया वीडियो
सुशांत की तीसरी बरसी पर उनकी गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती ने भी पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक छोटा-सा वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों खूबसूरत वादियों में हैं और एक-दूसरे संग बहुत खुश नजर आ रहे हैं। हालांकि, उनके पोस्ट पर सुशांत के फैंस कॉमेंट कर रहे हैं और उन्हें खरीखोटी सुना रहे हैं।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…