Select Date:

रोबोट, जहाज... पाकिस्तानी अरबपति को बचाने के लिए समुद्र छान रही दुनिया, टाइटैनिक पनडुब्बी में थोड़ी देर का ऑक्सीजन

Updated on 22-06-2023 07:15 PM
वॉशिंगटन: उत्तरी अटलांटिक में टाइटैनिक पनडुब्बी लापता हो गई है, जिसकी खोज में दुनिया की कई टीमें लगी हुई हैं। इस पनडुब्बी में पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश बिजनेसमैन और उनके बेटे समेत 5 लोग सवार हैं। डेटा के मुताबिक अब पनडुब्बी में बेहद कम ऑक्सीजन बची है, जिसे देखते हुए बचाव अभियान को और भी तेज कर दिया गया है। टाइटन सबमर्सिबल का पता लगाने और इसमें सवार लोगों को जिंदा बचाने के लिए विशेष विमानों और जहाजों का बेड़ा तैनात किया गया है।


टाइटन पनडुब्बी को पोलर प्रिंस नाम के जहाज से समुद्र में रविवार को उतारा गया था। गोता लगाने के कुछ देर बाद ही यह गायब हो गई। पनडुब्बी के गायब होते ही अमेरिका और कनाडा के सैन्य विमान गोता लगाने वाली जगह पर पहुंचे। कई C-130 विमान स्पेशल कैमरे और रडार तकनीकों का इस्तेमाल कर समुद्र की सतह को स्कैन कर रहे हैं। कनाडा के पी-3 समुद्री गश्ती विमानों को भी तैनात किया गया है, जो समुद्र की सतह से पनडुब्बी के किसी भी संकेत को सुनने के लिए सोनार बॉय का इस्तेमाल करते हैं।

ऐसे खोजी जा रही पनडुब्बी

इसके अतिरिक्त अब कनाडा ने पानी के अंदर वस्तु का पता लगाने की क्षमताओं से लैस पी-8 पनडुब्बी चेजर को तैनात किया है। अमेरिकी कोस्ट गार्ड के मुताबिक मंगलवार की सुबह कनाडाई पी-3 विमानों को पानी के अंदर धमाके जैसी आवाज सुनाई दी थी, जिससे इस बात की उम्मीद जगी है कि संभवतः टाइटन में मौजूद लोग अभी भी जिंदा हो सकते हैं। हवा के अलावा समुद्र की सतह पर पाइप बिछाने में एक्सपर्ट डीप एनर्जी नाम का एक जहाज भी मौके पर पनडुब्बी खोजने के लिए पहुंचा है और रोबोट तैनात किए हैं।

कई और जहाज किए गए तैनात

बुधवार की सुबह तीन अन्य जहाज भी घटनास्थल पर पहुंचे। कनाडाई तटरक्षकों ने पानी के नीचे रोबोट से लैस अपने जहाज अटलांटिक मर्लिन और साइड स्कैनिंग सोनार तकनीक से लैस जॉन कैबोट को तैनात किया है। तीसरा जहाद स्कैंडी विनलैंड है जो नॉर्वेजियन ऑयल सर्विस कंपनी DOF का जहाज है। इसने भी पानी के नीचे दो रोबोट को तैनात किया है। इसके अलावा बुधवार की शाम को फ्रांस का अनुसंधान जहाज एलअटलांटे पहुंचा है, जिसमें विक्टर 6000 नाम का रोबोट है जो टाइटैनिक के मलबे से भी ज्यादा की गहराई में गोता लगा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.