Select Date:

स्पेन में रेस्त्रां की छत गिरी...4 की मौत, 27 घायल:यह जगह 750 km दूर आईलैंड पर, PM ने स्थानीय लोगों से मदद मांगी

Updated on 24-05-2024 01:05 PM

स्पेन के मजोरका आईलैंड पर गुरुवार (23 मई) को देर रात एक रेस्त्रां की छत गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई और 27 गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच चुकी है। BBC के मुताबिक, ये घटना स्थानीय समयानुसार रात 8 बजे (भारतीय समय के मुताबिक रात 11:30 बजे) हुई।

स्पेन और मजोरका आईलैंड की दूरी लगभग 750 किलोमीटर है। पुलिस के मुताबिक, रेस्त्रां तीन मंजिला था, जिसका एक पिलर गिर गया, जिससे छत का एक हिस्सा नीचे गिर गया। रेस्क्यू टीम का कहना है कि मलबे से लोगों को निकालने का काम जारी है।

मजोरका आईलैंड एक फेमस पिकनिक स्पॉट है
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने बताया कि पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। पेड्रो ने स्थानीय लोगों से मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस घटना में मरने वाले लोग के परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। हम घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं।

मजोरका आईलैंड यूरोप के पर्यटकों के बीच काफी फेमस पिकनिक स्पॉट है, जहां हजारों की संख्या में लोग छुट्टियां मनाने जाते हैं। घटना के वक्त रेस्त्रां में काफी भीड़ थी। मजोरका आईलैंड के चीफ मार्गा प्रोहेंस ने एक पोस्ट में बताया कि घटना से पहले लोग उसी छत में डांस कर रहे थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.