Select Date:

रोजलिन खान ने हिना खान को चूहा तो अंकिता लोखंडे को 'कुत्ता' कहकर कसा तंज, सुशांत सिंह राजपूत का भी किया जिक्र

Updated on 12-02-2025 03:03 PM
एक्ट्रेस-मॉडल रोजलिन खान लगातार हिना खान पर कटाक्ष कर रही हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें कहा था कि हिना कैंसर के बारे में गलत जानकारी शेयर कर रही हैं। अपनी बीमारी के जरिए सहानुभूति पाने का फायदा उठा रही हैं। फिर अंकिता लोखंडे ने रोजलिन की एक रील शेयर की, जिसमें वह हिना की आलोचना कर रही थीं। वहीं 'अक्षरा' का सपोर्ट किया था। अब रोजलिन ने पलटवार किया है।

रोजलिन ने अंकिता लोखंडे पर आरोप लगाया है कि वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत की मौत का इस्तेमाल पब्लिसिटी के लिए कर रही हैं। उन्होंने विक्की जैन के साथ उनकी शादी पर भी कटाक्ष किया। अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मेरी सोच या मेरे कैरेक्टर पर कमेंट करने के बजाय, असलियत पहचानो। बहन, मेरे पास इस पर मेरा सपोर्ट करने के लिए 100 से अधिक कैंसर सर्वाइवर हैं। बेहतर होगा कि आप झूठ के साथ अपनी बिरादरी का सपोर्ट करें।'

रोजलिन ने हिना को चूहा और अंकिता को कुत्ता कहा


उन्होंने आगे कहा, 'मैं लड़कियों के इस गैंग में और लोगों के भी शामिल होने का इंतजार कर रही हूं... गुटबाजी का सबसे अच्छा उदाहरण यहां है। देखो कौन बात कर रहा है! ओह, क्या मुझे ऐसी महिला पर भी रिएक्शन देनी चाहिए? मेरे पैरों से बात करो!' रोजलिन ने हिना खान के बारे में भी कहा, 'वह बिल में चूहे की तरह छिपी हुई है और कुत्ते भौंक रहे हैं।'

रोजलिन ने अंकिता लोखंडे की गलत स्पेलिंग पर उड़ाया मजाक


दूसरी स्टोरी में रोजलिन ने अंकिता के लिए लिखा, 'एक औरत जो अपने एक्स की मौत का इस्तेमाल बिग बॉस के लिए कर सकती है। वह मुझे घटियापन पर लेक्चर दे रही है। कोई बड़ी हैरानी की बात नहीं है। आ गई सस्ती पब्लिसिटी लेने।' इसके अलावा, उन्होंने 'पवित्र रिश्ता' एक्ट्रेस के स्पेलिंग पर भी कटाक्ष किया। लिखा, 'बहन कीमो की स्पेलिंग तो ठीक से लिख लेती है! दोस्तों मैंने कुछ दिन पहले एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें दिखाया गया था कि ये टीवी एक्ट्रेसेस मुझे परेशान करने के लिए अपने फैन पेज का इस्तेमाल करके मेरे वीडियो को फिर से शेयर कर रही हैं और मुझे ट्रोल कर रही हैं और अंकिता ने सार्वजनिक रूप से मेरे चरित्र पर हमला किया है।'

अंकिता की शादी पर बोलीं रोजलिन


रोजलिन ने आगे कहा, 'हिना का कैंसर सिर्फ कैंसर टाइम पास है? मैं एक औरत का पर्दाफाश कर रही थी, दूसरी फ्री मैं आ गई... लेकिन उसे इग्नोर करो अब ये हमको ज्ञान देंगी कैंसर पर। जिन को खुद की शादी को सम्भालने के लिए ज्ञान की जरूरत है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
Advt.