हिना खान पर आरोप लगाने वाली रोजलिन खान का नया दावा! मिल रही है जान से मारने की धमकी, कैंसर पर उठाए थे सवाल
Updated on
04-02-2025 01:17 PM
टीवी एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझ रही हैं और पूरी हिम्मत से इस जानलेवा बीमारी का सामना कर रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस रोजलिन खान ने उनपर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वो कैंसर के जरिए हमदर्दी बटोर रही हैं। रोजलिन ने हिना को उनकी मेडिकल रिपोर्ट शेयर करने तक की चुनौती दी थी। अब उन्होंने नया खुलासा किया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। उन्होंने आशंका जताई है कि हिना की फैमिली से ही कोई ये काम कर रहा है।
Hina Khan ने बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनके लिए सच्चाई को शेयर करना कितना मुश्किल था। उन्होंने कहा कि ये सब बोलने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां और परेशान करने वाले कॉल मिले, जिसने निपटना उनके लिए बहुत मुश्किल रहा।
रोजलिन को मिली तेजाब फेंकने की धमकी!
रोजलिन खान ने बताया कि उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। यहां तक कि उनपर तेजाब फेंकने तक की धमकी दी। ये धमकियां बहुत दर्दनाक और असहनीय हैं। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि इन धमकियों के पीछे कौन है, लेकिन उन्हें शक है कि ये हिना खान का कोई करीबी हो सकता है। जैसे उनका कोई दोस्त या परिवार का सदस्य। ये धमकियां उनकी मानसिक सेहत को प्रभावित कर रही हैं।
रोजलिन ने हिना पर लगाया था आरोप
रोजलिन खान को खुद एक कैंसर सर्वाइवर होने के नाते उन्हें हिना के दावों पर सवाल उठाने की जरूरत महसूस हुई, क्योंकि हिना के इलाज में कुछ गड़बड़ देखी, जो ट्रीटमेंट के दौरान संभवन नहीं है। वो अभी भी अपनी बात पर अड़ी हुई हैं कि हिना को गलत सूचना फैलाने के लिए जवाब देना चाहिए।
हिना खान अपनी जिंदगी में मशगूल
हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने पिछले साल इंस्टाग्राम के जरिए बताया था कि वो ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। चूंकि कैंसर के इलाज के दौरान बाल झड़ते हैं, इसलिए उन्होंने पहले ही अपने बाल मुंडवा लिए। वो फैंस को हेल्थ अपडेट भी देती रहती हैं।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…