अफगानिस्तान में छिपा है 74 लाख करोड़ रुपये का खजाना, चीन ने शुरू की 'लूट', तालिबान संग बड़ी डील
Updated on
06-01-2023 09:05 PM
काबुल: अफगानिस्तान से अमेरिका के पलायन के बाद चीन ने अब अपनी गिद्ध नजरें गड़ा दी हैं। चीन ने अफगनिस्तान की तालिबानी सरकार के साथ 54 करोड़ डॉलर का तेल और गैस निकालने का समझौता किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह केवल अभी शुरुआत है और आने वाले समय में चीन तालिबान के साथ सोना, निकल, लिथियम समेत कई अनमोल धातुओं के लिए डील कर सकता है। यही नहीं चीन ने अफगानिस्तान के साथ उससे लगे मध्य एशिया के अन्य देशों में भी बड़े पैमाने पर निवेश करना शुरू किया है। चीन की नजरें अब रेअर अर्थ पर हैं जिसका भंडार अफगानिस्तान में 1 से 3 ट्रिलियन डॉलर का हो सकता है।
एक अनुमान के मुताबिक अफगानिस्तान में 74 लाख करोड़ रुपये का सोना, लिथियम और अन्य मिनरल छिपे हुए हैं। ताजा डील के तहत चीन की शिनजियांग सेंट्रल एशिया पेट्रोलियम ने तालिबान के साथ तेल और गैस की डील की है। कंपनी ने कहा है कि वह अगले 3 साल में अमू दराया बेसिन को विकसित करेगी जो उत्तरी अफगानिस्तान में है। चीन का अपने मुस्लिम बहुल देशों में बढ़ते प्रभाव पर किताब लिख चुके राफ्फइलो पंतूक्की का मानना है कि इस तेल क्षेत्र में भंडार बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन यह इलाका तुर्कमेनिस्तान से सटा हुआ है जहां गैस के विशाल भंडार मिले हैं।
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…
ओआगाडोगू: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्राओरे ने देश के कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा है कि उनके देश में कभी भी शरिया कानून…
इस्लामाबाद/काबुल: अफगानिस्तान से दुश्मनी पाकिस्तान को बहुत महंगी साबित हो रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अफगानिस्तान से तनाव के चलते पाकिस्तान बड़ा आर्थिक झटका दिया है।…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का रोना रोते हुए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगाई है। इस्लामाबाद ने कश्मीर विवाद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के…
इस्लामाबाद: भारतीय सेना ने आरकार 'इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स' (IBGs) के पहले बैच को ऑपरेशनल करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स लगातार इससे होने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…