कई दिनों से अटकलें जताई जा रही थीं कि रुबीना दिलैक प्रेग्नेंट हैं। कभी कोई उनके बेबी बंप की फोटो शेयर करे तो कोई वीडियो। मगर अब सब अफवाहों पर पूर्णविराम लगाते हुए खुद एक्ट्रेस ने सच बताया है। उन्होंने फाइनली अपने बेबी बंप के साथ फोटो पोस्ट की है। साथ ही एक प्यारा-सा कैप्शन लिखा है। इन तस्वीरों में वो अपने पति और एक्टर अभिनव शुक्ला के साथ नजर आ रही हैं।