नवाजुद्दीन सिद्दीकी के परिवार में बवाल, 100 करोड़ की संपत्ति के लिए भाई शमशुद्दीन पहुंचा कोर्ट, 22 को सुनवाई
Updated on
20-12-2023 12:37 PM
राशिद अली, मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के परिवार में करोड़ों रुपये कीमत की पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद पैदा हो गया है। छोटे भाई शमशुद्दीन ने संपत्ति बंटवारे की मांग करते हुए सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट ने नवाजुद्दीन की माता महरुन्निशा सहित परिवार के अन्य सदस्यों को नोटिस जारी कर पक्ष रखने का आदेश दिया है। इस मामले में सुनवाई की अगली तिथि 22 दिसंबर निर्धारित की गई है।
बॉलीवुड फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के परिवार में एक ओर विवाद खड़ा हो गया है। इस बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के छोटे भाई शमशुद्दीन सिद्दीकी ने पैतृक संपत्ति का बंटवारा करने की मांग की है। वरिष्ठ अधिवक्ता खुर्शीद फारूकी ने बताया कि कस्बा बुढाना में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के पिता नवाबुद्दीन के नाम सैंकड़ो करोड़ की संपत्ति थी। नवाबुद्दीन के निधन के बाद संपत्ति की मौजूदा वारिस उनकी पत्नी मेहरुनिशा हैं। उन्होंने बताया कि संपत्ति के वारिस और अभिनेता नवाजुद्दीन के भाई की ओर संपत्ति बंटवारे का एक वाद 17 नवंबर 2023 को सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट में डाला गया था।
सात वारिसों को नोटिस जारी
कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए वादी शमशुद्दीन की माता मेहरुनिशा और भाई नवाजुद्दीन सिद्दीकी सहित बाकी सात वारिसों को नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई की अगली तिथि 22 दिसंबर निर्धारित की है।
बराबर संपत्ति देने को की थी वसीयत
शमशुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि उनके पिता ने जीवित रहते हुए पैतृक संपत्ति सभी सात भाइयों, बहन और मां के बीच बराबर बंटवारे की बात कहते थे। एक तरह से यह उनकी जुबानी वसीयत थी। बताया कि पिता के देहांत के बाद से उन्हें संपत्ति बंटवारे की आवश्यकता महसूस हो रही थी। पैतृक संपत्ति की कीमत लगभग 100 करोड़ से ज्यादा है। इनमें कस्बा बुढ़ाना में कई मकान, दुकानें, मार्केट और अन्य संपत्ति हैं। बताया कि प्रापर्टी बंटवारे को लेकर उन्होंने वाद दायर किया है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…