Select Date:

पाली में बवाल, ट्रैक्टर ने बाइक चालक को कुचला तो परिजनों ने किया पथराव, 1 घंटे तक चलता रहा हंगामा

Updated on 12-10-2023 01:53 PM
पाली : शहर के आर्य वीर दल रोड पर माली समाज के भवन के निकट मंगलवार रात एक ट्रैक्टर ने बाइक पर जा रहे युवक को कुचल दिया। इस दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों और समाज बंधुओं में रोष फैल गया। इसके बाद वह बांगड अस्पताल के बाहर एकत्र हो गए और मुख्य द्वार पर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान वहां से गुजर रही बस को रोक कर उस पर भी पथराव किया गया।

पथराव के साथ की तोड़फोड़

इसके बाद इन प्रदर्शनकारियों ने सूरजपोल क्षेत्र में स्थित दुकानों पर पथराव करते हुए तोड़ फोड़ भी की। इसी के साथ इस क्षेत्र में खड़े ठेलों को उलट दिया गया और बांगड अस्पताल से सूरजपोल तक सड़क किनारे खड़ी बाइकों को भी गिरा दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद सूरजपोल पर पुलिस नफरी कम होने के कारण काफी देर अराजकता का माहौल रहा और व्यवसायी भी दहशत में रहे।

करीब एक घंटे बाद आए हालात काबू में

बांगड अस्पताल के बाहर और सूरजपोल चौराहे के आस पास करीब एक घंटे तक हंगामा चलने के बाद यहां आरएसी का जाब्ता पहुंचा और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा, इसके बाद क्षेत्र में हालात काबू में आए। दरअसल पाली शहर के सूरजपोल के निकट स्थित बड़ी भील बस्ती निवासी 18 साल का विजेन्द्र पुत्र श्रवण भील बुधवार देर शाम को जोधपुर से पाली आ रहा था। लाखोटिया की तरफ जाने वाले रोड पर माली समाज भवन के पास ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। भारी वाहन के पहिये के नीचे आ जाने से उसका सिर फट गया। मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्रदर्शनकारियों से की समझाइश

वहीं घटना की सूचना मिलने पर नगरपरिषद के पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़ और राकेश भाटी भी मौके पर पहुंच गए और वहां पहले से मौजूद सीओ सिटी अखलेश शर्मा,जितेंद्र सिंह राठौर और कोतवाल अनिल विश्नोई की उपस्थित में प्रदर्शनकारियों से समझाइश की। इस दौरान पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने हालात को काबू में किया और शव को बांगड़ हॉस्पिटल के मोर्चरी में रखवाया ।

पांच भाई बहनों में था सबसे बड़ा

इस सड़क दुर्घटना में विजेंद्र पुत्र श्रवण राणा उम्र 18 वर्ष निवासी बड़ी भील बस्ती, सूरजपोल की मौत हो गई, जिसके पिता नहीं हैं और पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा विजेंद्र हमाली का काम करता था। इस घटना के बाद गुस्साये परिजनों और समाज के लोगो ने सूरजपोल चौराहे पर हंगामा करते हुए हाथ ठेले, दुकानों और बसों में तोड़ फोड़ शुरू कर दी। जब ये प्रदर्शनकारी समझाइश के बाद भी नहीं माने तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर इन्हें किसी प्रकार वहां से खदेड़ा और हालात काबू में किए और सुरक्षा के लिए सूरजपोल चौराहे और बांगड अस्पताल के बाहर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया।

समझाइश के बाद हुआ धरना समाप्त

आख़िरकार पुलिस की प्रतिनिधियों से समझाइश के बाद परिजन और समाजबंधु शांत हुए। पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़ और राकेश भाटी ने पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर भील समाज के लोगों से समझाइश की और उन्हें धरने से उठने को राजी किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.