कृति सेनन की 'दो पत्ती' पर बवाल! गोत्र वाले डायलॉग से विवाद, हरियाणा की महापंचायत ने कहा- लीगल एक्शन लेंगे
Updated on
11-11-2024 12:17 PM
नेटफ्लिक्स पर काजोल, कृति सेनन और शहीर शेख की फिल्म 'दो पत्ती' रिलीज हुई थी। इस मूवी को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला। इसे कृति ने प्रोड्यूस भी किया है। बतौर प्रोड्यूसर उनकी ये पहली मूवी है। उनका इसमें डबल रोल भी है। हालांकि अब इस फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इसकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हरियाणाण के बसंतपुर गांव में हुड्डा खाप के 45 गांव की महापंचायत कर इस मूवी में की गई एक टिप्पणी पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
दरअसल, फिल्म में 'हुड्डा' शब्द को लेकर एक लाइन बोली गई है, जिस पर लोग भड़के हैं। और इस मूवी का सामाजिक बहिष्कार करने का भी फैसला किया है। इतना ही नहीं, एक महीने का अल्टीमेटम भी दिया है। और लीगल एक्शन लेने की भी बात कही है। इतना ही नहीं, पांच सदस्यों की एक कमेटी भी बनाई गई है।
'दो पत्ती' के इस सीन पर आपत्ति
फिल्म में एक कोर्ट सीन है। जहां शहीर शेख बोलते हैं, 'हमारे पड़ोस में हुड्डाज रहते हैं। उन्होंने खुले में अपनी बहू को जिंदा जला दिया। मर्डर तो यह है।' अब यही बात हुड्डा खाप को चुभ गई। उन्होंने कहा कि इस मूवी में हुड्डा गोत्र की इमेज को खराब करने की कोशिश की गई है। उन्होंने इस मूवी से 'हुड्डा' शब्द हटाने की मांग की है।
फिल्म से सीन हटवाने की करेंगे मांग
'दैनिक भास्कर' की रिपोर्ट के मुताबिक, हुड्डा खाप के प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि फिल्म से आपत्ति है। उनके गोत्र पर कमेंट किया गया है। इसकी वह निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी बहू-बेटियों से भी प्यार करते हैं और इस सिलसिले में वह भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा से मिलेंगे और उनसे इस सीन को हटाने के लिए कहेंगे।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…