अदिति राव हैदरी को कान फिल्म फेस्टिवल में देख 'जां निसार' हुए रूमर्ड BF सिद्धार्थ, यूं छलका प्यार
Updated on
25-05-2023 09:42 PM
फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में इस समय कान फिल्म फेस्टिवल की महफिल जमी हुई है। इस फेस्टिवल में अब तक सारा अली खान से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन तक, कई हसीनाओं ने अपने हुस्न का जलवा बिखेरा है। अब फेमस एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी भी वहां पहुंच गई हैं और फ्रेंच रिवेरा की गलियों में जमकर फोटोशूट करवाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद रूमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ भी फिदा हो गए हैं।
Aditi Rao Hydari ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने डे आउट के लिए ब्लू Oscar de la Renta outfit पहना। इस लुक में वो किसी डिज्नी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही हैं। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'दोबारा मिलकर अच्छा लगा कान्स #cannes2023'
रूमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ ने किया कॉमेंटअदिति राव हैदरी के पोस्ट पर फैंस भर-भरकर कॉमेंट कर रहे हैं, लेकिन सबका ध्यान उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के कॉमेंट ने खींचा है। उन्होंने लिखा, 'ओह माई'। और इसके साथ आंखों में दिल वाला इमोजी भी बनाया है। अदिति और सिद्धार्थ ने साल 2021 में रोमांटिक मूवी Maha Samudram में काम किया था। दोनों एक-दूसरे संग रील्स भी बनाते हैं और शेयर करते हैं।
अदिति राव हैदरी का बिजी शेड्यूल
अदिति राव हैदरी का आगे का बेहद बिजी शेड्यूल है। वो विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और सिद्दार्थ जाधव के साथ 'गांधी टॉक्स' में दिखाई देंगी। उन्होंने हिट सीरीज 'जुबली' में एक्टिंग की है। वो वेब सीरीज 'ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड' में भी नजर आई थीं। इसके अलावा वो संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख के साथ हैं। वो 'अजीब दास्तान', 'दिल्ली 6', 'बाजीराव मस्तानी' जैसी में दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं।
सिद्धार्थ ने साउथ मूवीज में भी किया है काम
अपने पूरे करियर में Siddharth ने तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम किया है। उन्हें Nuvvostanante Nenoddantana, रंग दे बसंती, 'बोम्मारिलु', 'स्ट्राइकर' और 'अनगनागा ओ धीरुडु' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…