रुपाली गांगुली को मिला राजन शाही का साथ, 'अनुपमा' के प्रोड्यूसर ने कहा- आपकी कड़ी मेहनत ही सभी सवालों का जवाब है
Updated on
14-11-2024 12:53 PM
'अनुपमा' सीरियल की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली पर्सनल लाइफ के कारण लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए। ये तक कहा कि वो जब उनके आसपास होती हैं तो सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। ईशा ने जब रुपाली के बेटे रुद्रांश का जिक्र करते हुए माफी मांगी, इसके बाद रुपाली ने अपनी ही सौतेली बेटी के खिलाफ 50 करोड़ रुपये की मानहानि का केस ठोक दिया। इसके बाद ईशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को पब्लिक से प्राइवेट कर लिया और अब उनका कोई बयान सामने नहीं आया है। इन सबके बीच अब 'अनुपमा' सीरियल के प्रोड्यूसर राजन शाही एक्ट्रेस के सपोर्ट में आए हैं। उन्होंने कहा, 'आपकी कड़ी मेहनत ही सभी सवालों का जवाब है।'
बता दें कि Rupali Ganguly के पति अश्विन के शर्मा ने दो शादियां की हैं। रुपाली से पहले उनकी बीवी और दो बेटियां हैं। उनकी बेटी ईशा वर्मा ने आरोप लगाया कि उनके पिता के शादीशुदा होने के बावजूद रुपाली का उनके साथ संबंध था। ये भी दावा किया है कि उन्होंने ईशा और उनकी मां को जान से मारने की धमकी भी दी है।
राजन शाही ने रुपाली के लिए लिखा नोट
इन सबके बीच रुपाली के शो के निर्माता राजन शाही उनके समर्थन के लिए आगे आए हैं और एक्ट्रेस के लिए एक नोट लिखा है। रुपाली के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करेत हुए उन्होंने लिखा, 'रुपाली आप अपनी मेहनत, समर्पण, ईमानदारी और विनम्रता के लिए डीकेपी/शाही प्रोडक्शंस में हम सभी को हर दिन, हर पल प्रेरित करती हैं। 'अनुपमा' आपने इतिहास रचा है। एक ऐसा बेंचमार्क और मील का पत्थर, जिसे बहुत कम लोग हासिल कर सकते हैं या बना सकते हैं। थू थू थू (नजर ना लगे)।'
रुपाली का हमेशा साथ देंगे राजन शाही
राजन शाही ने आगे लिखा, 'हमने पर्दे के पीछे की सारी मेहनत, चुनौतियों और त्याग को देखा है, जिनका सामना आप मुस्कुराते हुए करती हैं। एक एक्ट्रेस के रूप में आपकी विनम्रता अनुपमा टीम में हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। हमेशा की तरह मुस्कुराते हुए और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, क्योंकि आपकी हर दिन कड़ी मेहनत ही सभी के लिए आपका जवाब है। हमें आप पर गर्व है और हम हमेशा आपके साथ हैं।'
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…