Select Date:

G20 सम्मेलन से पहले डॉलर के मुकाबले रुपये में आई तेजी, जानिए क्या हुई कीमत

Updated on 09-09-2023 02:19 PM
नई दिल्ली : जी20 सम्मेलन से पहले भारतीय रुपये में तेजी आई है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 21 पैसे की बढ़त के साथ 83.02 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बीच रुपये की धारणा मजबूत हुई। विदेशी मुद्रा कोरोबारियों ने कहा कि रिजर्व बैंक के वृद्धिशील नकद आरक्षित अनुपात (आई-सीआरआर) को सात अक्टूबर 2023 तक चरणबद्ध तरीके से बंद करने की घोषणा के बाद डॉलर के मुकाबले रुपये को मजबूती मिली।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.13 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 82.91 से लेकर 83.17 के दायरे में रहा। अंत में अपने पिछले बंद भाव से 21 पैसे की बढ़त के साथ 83.02 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 83.23 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। यह डॉलर के मुकाबले रुपये का अब तक सबसे निचला स्तर था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, 'रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप करने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच रुपये में चार दिनों से जारी गिरावट पर विराम लगा और एशियाई मुद्राओं के बीच इसका प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। घरेलू शेयर बाजारों के बेहतर प्रदर्शन से भी रुपये को समर्थन मिला।'

उन्होंने कहा, 'रुपये में मजबूती के अधिक समय तक रहने की संभावना कम है, क्योंकि कमजोर क्षेत्रीय प्रतिस्पर्धियों और विदेशी मुद्रा की निकासी से आने वाले दिनों में इसका असर पड़ सकता है।' इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 फीसदी घटकर 105.01 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.61 प्रतिशत घटकर 90.47 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 224.22 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.