लूना-25 के क्रैश से रूस ने नहीं मानी हार, चांद के दक्षिणी ध्रुव को फतह करने के लिए बनाया नया प्लान, कब लॉन्च होगा मिशन
Updated on
26-08-2023 01:27 PM
मॉस्को: रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोसमोस ने 50 साल बाद चांद पर एक मिशन भेजा था। उन्हें उम्मीद थी कि रूस का लूना-25 स्पेसक्राफ्ट चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला सबसे पहला अंतरिक्ष यान बनेगा। लेकिन जब यह स्पेसक्राफ्ट चांद की सतह पर उतरने वाला था, उससे पहले ही खराबी आ गई और यहां सतह पर क्रैश हो गया। लेकिन इस क्रैश के बाद भी रूस ने हार नहीं मानी है। रूसी स्पेस एजेंसी एक बार फिर चांद से जुड़ा मिशन शुरू करने वाली है।
23 अगस्त को भारत का चंद्रयान-3 मिशन चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा। चांद पर उतरने वाला भारत चौथा देश बना। वहीं दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन गया। भारत की कामयाबी पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भी बधाई दी। फेल होने के बाद रूस एक बार फिर चांद पर जाने के लिए तैयारी बना रहा है। रोस्कोस्मोस के प्रेस ऑफिस ने शुक्रवार को घोषणा की कि साल 2025-26 के बीच रूस की ओर से दक्षिणी ध्रुव पर एक नया मिशन भेजा जाएगा।
फिर मिशन चलाएगा रूस
प्रेस ऑफिस की ओर से बताया गया कि रोस्कोस्मोस के चीफ यूरी बोरिसोव ने 25 अगस्त को लावोचिन रिसर्च एंड प्रोडक्शन एसोसिएशन में लूना-25 के ऑटोमैटिक स्टेशन के डेवलपर्स से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कर्मचारीयों और वैज्ञानिकों के साथ लूना-25 मिशन के फेल होने के संभावित कारणों और आगे की संभावनाओं पर चर्चा की। रोस्कोस्मोस के चीफ ने विशेष तौर पर कहा कि यह मिशन पूरा नहीं हो सका, लेकिन इससे चंद्रमा की खोज नहीं रुक जाती। उन्होंने इसके फेल होने के निष्कर्ष निकालने के काम को जारी रखने का आग्रह किया।
कब लॉन्च होगा मिशन
बोरिसोव ने जोर देकर कहा कि रूसी वैज्ञानिक चांद से जुड़े मिशन जारी रखने के लिए उत्सुक हैं। 2025-26 के बीच चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के मिशन की संभावना है। रूस ने 11 अग्सत को लूना-25 लॉन्च किया था। लूना-25 में एक ऑटोमैटिक स्टेशन लगा था। 16 अगस्त को लूना-25 ने चंद्रमा कक्षा में प्रवेश किया। 19 अगस्त को इसे प्री लैंडिंग ऑर्बिट में स्थापित करना था। इसके लिए थ्रस्टर चलाए गए, लेकिन तभी इसका संपर्क टूट गया। बाद में पता चला कि यह विमान सतह पर क्रैश हो गया।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…