Select Date:

रूस ने अमेरिकी पत्रकार इवान गेर्शकोविच की हिरासत 3 महीने के लिए बढ़ाई, शीत युद्ध के बाद गिरफ्तार होने वाले पहले पत्रकार

Updated on 24-05-2023 07:02 PM
मॉस्को: एक रूसी अदालत ने वॉल स्ट्रीट जर्नल के संवाददाता इवान गेर्शकोविच की हिरासत को मंगलवार को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। रूसी समाचार एजेंसियों ने बताया कि अमेरिकी नागरिक गेर्शकोविच को 30 अगस्त तक कैद में रखने का आदेश दिया गया। उन्हें मार्च में रूस में एक रिपोर्टिंग यात्रा के दौरान जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने, उनके नियोक्ता और अमेरिकी सरकार ने आरोपों से इनकार किया है। मंगलवार की अदालत की सुनवाई पहले से घोषित नहीं थी और पूरे मामले को गोपनीयता से निपटाया गया।
विस्‍तार से जानकारी नहीं
रूस के अधिकारियों ने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया है कि जासूसी के आरोपों में उन्होंने कौन से सबूत जुटाये हैं। गेर्शकोविच शीत युद्ध के बाद जासूसी के आरोप में रूस में हिरासत में लिए जाने वाले पहले अमेरिकी संवाददाता हैं, और उनकी गिरफ्तारी पर पश्चिमी देशों में आक्रोश देखा गया। अमेरिका सरकार ने गेर्शकोविच की हिरासत को गलत बताते हुए उनकी तत्काल रिहाई की मांग की है। उन्हें मॉस्को की लेफोर्तोवो जेल में रखा गया है।
अमेरिका के साथ तनाव बढ़ा
गेर्शकोविच की गिरफ्तारी के बाद अमेरिका और रूस में तनाव बढ़ गया था। रूस का कहना है कि वह अमेरिका के कहने पर रूस के सैन्‍य परिसर की जासूसी कर रहे थे। रूसी एजेंसी का कहना है कि उन्‍होंने कई गोपनीय जानकारियां भी जुटाई हैं। इंटेलीजेंस एजेंसी एफएसबी ने इस बात की जानकारी नहीं दी कि गिरफ्तारी कहां की गई। दोषी पाए जाने पर गेर्शकोविच को 20 साल की कैद हो सकती है। गेर्शकोविच, रूस और यूक्रेन की जंग को कवर रहे थे। वह अखबार के लिए मॉस्‍को ब्‍यूरो से काम करते हैं।

विदेश मंत्रालय ने दी है मान्‍यता

एफएसबी की तरफ से बताया गया कि रूस के विदेश मंत्रालय ने उन्‍हें एक जर्नलिस्‍ट के तौर पर मान्‍यता दी हुई है। अपनी आखिरी रिपोर्ट में गेर्शकोविच ने पश्चिमी प्रतिबंधों के बीच रूस की अर्थव्‍यवस्‍था की धीमी गति का जिक्र किया था। 31 साल के गेर्शकोविच एएफपी के लिए काम करते हैं और मॉस्‍को टाइम्‍स के लिए भी काम कर चुके हैं। रूसी भाषा में बात करने वाले गेर्शकोविच के माता-पिता अमेरिका में रहते हैं। उनके पास भी अमेरिकी नागरिकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.