Select Date:

रूस ने यूक्रेन पर एक दिन में 70 मिसाइलें दागीं:297 दिनों में यह सबसे बड़ा हमला, तीन शहर तबाह

Updated on 17-12-2022 05:42 PM

रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया। रूस ने एक ही दिन में 70 मिसाइलें दागकर यूक्रेन के तीन शहरों को तबाह कर दिया। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक, क्रिवी रिह इलाके में मिसाइल अटैक से एक रहवासी इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हुई। वहीं, खारसोन में शेलिंग में एक व्यक्ति की जान गई।

रूस ने ये हमले राजधानी कीव और यूक्रेन के उत्तर पूर्वी हिस्से खार्किव में किए। रूसी हमलों के कारण खार्किव और सुमी के इलाकों में बिजली सप्लाई ठप हो गई, जिसके चलते पूरे यूक्रेन को ब्लैकआउट का सामना करना पड़ा। एक अधिकारी ने बताया कि यूक्रेन की बिजली सप्लाई आधी कर दी गई है। अब केवल अस्पताल, वाटर सप्लाई सिस्टम और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स को ही बिजली सप्लाई की जाएगी।

शुक्रवार को रूसी हमले के बाद की तस्वीरें दिखाती हैं कि मिसाइलों ने जहां इमारतों को नुकसान पहुंचाया है, वहीं सैकड़ों लोग कड़कड़ाती सर्दी में बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं। लोगों ने मेट्रो स्टेशन, बंकर और पार्किंग लॉट्स में छिपकर रात गुजारी। वहीं, कई तस्वीरें यह भी दिखाती हैं कि हमले के दौरान कई लोगों को खुले में ही रहने को मजबूर होना पड़ा।

जेलेंस्की ने रूस को कहा 'रॉकेट का पुजारी'
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रात को यूक्रेन के लोगों को देर रात एक वीडियो मैसेज दिया। इसमें जेलेंस्की ने रूस को 'रॉकेट का पुजारी' कहा। उन्होंने नाटो देशों से यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए मदद मांगी है। जेलेंस्की ने कहा हवाई हमलों के लिए अभी रूस के पास काफी मिसाइलें हैं।

कीव के मेयर ने लोगों से बंकरों में छिपे रहने की अपील की
कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने शुक्रवार को लोगों से अपील की थी कि जब तक रूस हवाई हमले बंद नहीं कर देता है वो बंकरों में ही रहें। उन्होंने यह भी बताया कि रूसी हमलों के कारण यूक्रेन के शहर क्रेमनचुक में 2 लाख लोगों के पास खुद को गर्म रखने का कोई साधन नहीं है। जबकि उस इलाके का तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। कीव में मिसाइलें दागे जाने के बाद घंटों से रिपेयर का काम किया जा रहा है, उसके बावजूद भी वहां के 60 फीसदी लोग बिना बिजली के रह रहे हैं। गुरुवार को भी रूस ने यूक्रेन के कई इलाकों में मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए थे। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी।

यूक्रेन की सेना भी डटकर सामना कर रही
रूस लगातार यूक्रेन को मिसाइलों से हमले कर घुटनों के बल लाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन, यूक्रेन भी इन हवाई हमलों का डटकर जवाब दे रहा है। बुधवार को यूक्रेन ने राजधानी कीव पर दागे गए 13 ड्रोन्स को तबाह कर दिया। यूक्रेन की सेना के जनरल ओलेक्सी रेजनिकोव ने चेताया है कि रूस अगले साल की शुरूआत में हमलों की रफ्तार और तेज कर सकता है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि रूस 2 लाख नए जवानों को तैनात करने की तैयारी कर रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
 21 July 2026
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
 21 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
 21 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…
 20 July 2026
ओआगाडोगू: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्राओरे ने देश के कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा है कि उनके देश में कभी भी शरिया कानून…
 20 July 2026
इस्लामाबाद/काबुल: अफगानिस्तान से दुश्मनी पाकिस्तान को बहुत महंगी साबित हो रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अफगानिस्तान से तनाव के चलते पाकिस्तान बड़ा आर्थिक झटका दिया है।…
 20 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का रोना रोते हुए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगाई है। इस्लामाबाद ने कश्मीर विवाद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के…
 20 July 2026
इस्लामाबाद: भारतीय सेना ने आरकार 'इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स' (IBGs) के पहले बैच को ऑपरेशनल करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स लगातार इससे होने…
 18 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
Advt.