Select Date:

पुतिन पर जानलेवा हमले का रूस ने दिया मुंहतोड़ जवाब, यूक्रेन पर बारूदी ड्रोन की बारिश, 21 लोगों की मौत

Updated on 04-05-2023 06:55 PM
कीव: व्‍लादिमीर पुतिन के कार्यालय पर ड्रोन हमले से भड़के रूस ने गुरुवार को यूक्रेन की राजधानी कीव और देश के कई बड़े शहरों पर जोरदार हमले किए हैं। कीव, ओडेशा समेत कई शहरों में भीषण विस्‍फोट हुए हैं। यूक्रेन ने कहा है कि रूस की से ओर दर्जनों बारूदी ड्रोन हमले किए गए हैं। इन हमलों के बाद यूक्रेन ने अपने अपने एयर डिफेंस सिस्‍टम को अलर्ट कर दिया है। बताया जा रहा है कि रूस के इन भीषण हमलों में खेरसोन इलाके में 21 से ज्‍यादा लोग मारे गए हैं। इससे पहले रूस ने वादा किया था कि वह पुतिन पर जानलेवा हमले का करारा जवाब देगा।

इससे पहले रूस ने दावा किया था कि यूक्रेन पुतिन के कार्यालय क्रेमलिन पर ड्रोन हमले किए हैं। रूस ने घटना का वीडियो भी जारी किया था। रूस के इस आरोप का यूक्रेन के राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की ने खंडन किया था। उन्‍होंने कहा, 'यूक्रेन पुतिन या मास्‍को पर हमले नहीं करता। हम अपनी जमीन के लिए लड़ रहे हैं। हम अपने गांवों और शहरों की रक्षा कर रहे हैं।' इस बीच रूसी हमलों की वजह से कीव और अन्‍य शहरों में अलसुबह से ही जोरदार विस्‍फोट सुनाई देने लगे थे।

यूक्रेन ने मार गिराए रूस के 18 ड्रोन


यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि कीव में एयर डिफेंस सिस्‍टम को एक्टिव किया गया है। यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस के 24 में से 18 ड्रोन को मार गिराया गया है। कीव के प्रशासन का कहना है कि पिछले 4 दिनों में तीसरी बार रूस ने मिसाइल और ड्रोन हमला किया है जिसे हवा में ही नष्‍ट कर दिया गया। उन्‍होंने कहा कि रूसी सेना ईरान के शहीद आत्‍मघाती ड्रोन और मिसाइलों की मदद से हमले कर रही है। वहीं यूक्रेन के एक अन्‍य शहर ओडेसा पर भी रूस ने ड्रोन हमला बोला है।

बता दें कि बुधवार को रूस ने दावा किया था कि उसने क्रेमलिन पर यूक्रेन द्वारा किए गए ड्रोन के हमले को नाकाम कर दिया। साथ ही, उसने इसे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या का एक असफल प्रयास बताते हुए 'आतंकवादी' कृत्य करार दिया। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने इसका खंडन करते हुए कहा, 'हमने पुतिन या रूस पर हमला नहीं किया।' रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने सरकारी समाचार एजेंसी ‘आरआईए नोवोस्ती’ को बताया कि पुतिन उस समय क्रेमलिन में नहीं थे तथा मॉस्को के बाहर अपने नोवो-ओगारयोवो निवास पर थे। कथित हमले का कोई स्वतंत्र सत्यापन नहीं किया गया है, वहीं रूस के अधिकारियों ने दावा किया कि रातभर यह घटना घटी, लेकिन इसका सत्यापन करने के लिए कोई सबूत पेश नहीं किया।

रूस के दावे पर उठाए जा रहे सवाल


इस पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्रेमलिन को इस घटना की सूचना देने में इतनी देर क्यों लग गई और इसके वीडियो बाद में क्यों सामने आए। मॉस्को के एक स्थानीय समाचार टेलीग्राम चैनल पर रात में साझा किए गए एक वीडियो में दिखाया गया है कि क्रेमलिन के पास नदी के उस पार से गोलीबारी की गई तथा इमारतों के ऊपर से धुंआ उठता दिखाई दे रहा है। घटना की सत्यता का पता लगाना संभव नहीं है। वीडियो के साथ दिए गए विवरण के अनुसार, पास के अपार्टमेंट की एक इमारत के निवासियों ने देर रात 2.30 बजे के आसपास धमाकों की आवाज और धुएं को देखने की सूचना दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.