Select Date:

रूस या अमेरिका कौन भारत के लिए बेहतर, किसके साथ डिफेंस डील है फायदे का सौदा, विशेषज्ञों ने बताया सबकुछ

Updated on 15-06-2023 07:38 PM
मॉस्‍को: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून से अमेरिका दौरे पर होंगे। इस दौरान कई बड़े सौदे होंगे जिनमें कई अहम रक्षा सौदे भी शामिल हैं। विशेषज्ञों की मानें तो अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन हमेशा से चाहते हैं कि अमेरिका, रूस की जगह मिलिट्री सप्‍लाई में नंबर वन हो सके। जबसे यूक्रेन की जंग शुरू हुई है तब से उनकी यह ख्‍वाहिश भी कोई सीक्रेट नहीं रह गई है। मगर रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि भारत के दिल में रूस की जगह कभी अमेरिका नहीं ले पाएगा। रूस हमेशा से भारत के लिए हथियार और रक्षा उपकरणें का बड़ा सप्‍लायर रहा है और रहेगा।


भारत के सुरक्षा हित
रक्षा विशेषज्ञों के हवाले से स्‍पूतनिक न्‍यूज एजेंसी ने इस बारे में विस्‍तार से जानकारी दी है। स्‍पूतनिक ने दिल्‍ली पॉलिसी ग्रुप में सीनियर फेलो ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) अरुण सहगल के हवाले से लिखा है कि भारत को जो उपकरण रूस से मिलते हैं, वो अमेरिका से नहीं मिलते हैं। उनकी कहना था कि भारतीय सेनाओं के मूल्यांकन के अनुसार रूसी सिस्‍टम भारत के लिए बहुत ज्‍यादा महत्वपूर्ण हैं। साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में मौजूद उपकरणों की तुलना में भारत के सुरक्षा हितों की बेहतर सेवा करते हैं।

रूस से मिले अहम उपकरण
भारतीय रक्षा विशेषज्ञ ने इस बात की तरफ भी ध्‍यान दिलाया कि स्व-चालित S-400 ट्रायम्फ वायु रक्षा प्रणाली, जो रूस से भारत को मिला है, वह भारत को चीन और पाकिस्तान के साथ अपनी पूर्वी और पश्चिमी दोनों सीमाओं पर सुरक्षा कवच प्रदान करता है। इन दोनों ही देशों के साथ भारत के लंबे समय से सीमा विवाद जारी हैं। भारत ने रूस से S-400 सिस्टम की पांच यूनिट्स खरीदी हैं। यह डील पांच अरब डॉलर के साथ साइन हुई थी। इनमें से तीन यूनिट्स भारत तक पहुंच वुकी हैं। जबकि रूस ने बाकी दो यूनिट्स भी साल 2024 की शुरुआत तक पूरी करने का वादा किया है।

रूस से दूर होना मुश्किल
ब्रिगेडियर सहगल इंडियन इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (आईडीएस) में भी तैनात रहे हैं। उनका कहना है कि भारत और रूस ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की रेंज को अपग्रेड करने के लिए भी बातचीत कर रहे हैं। ब्रह्मोस दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक मिसाइल है। इस मिसाइल को समुद्र, जमीन, हवा या पानी से लॉन्च किया जा सकता है। उनकी मानें तो महत्‍वपूर्ण बात यह है कि रूस सुरक्षा क्षेत्रों में सभी जरूरी कवरेज मुहैया करता है और ऐसे में भारत उससे कन्‍नी काटेगा, यह मुश्किल है।

अमेरिका का रहेगा नियंत्रण
साल 2017 से 2022 तक अमेरिका, भारत का तीसरा सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्ता है। अमेरिका की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक भारत में अमेरिकी हथियारों का निर्यात साल 2020 में करीब 20 बिलियन डॉलर तक बढ़ गया है। दोनों देशों के बीच जेट इंजन की एक डील होने वाली है। इस पर सहगल ने कहा कि भले ही अमेरिका की तरफ से प्‍लांट भारत में लगाने की बात कही जा रही हो लेकिन इसके ऑपरेशन का करीब 65 से 70 फीसदी हिस्‍सा अमेरिका के नियंत्रण में रहेगा। उनका कहना था कि अगर डील की घोषणा हो जाती है तो भी उसे अमेरिकी सीनेट की समीक्षा से गुजरना होगा। यह अपने आप में एक लंबी और थकाऊ प्रक्रिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.