Select Date:

भारत के दुश्मन को रूस ने भेजी 1 लाख टन एलपीजी गैस, पाकिस्तान के करीब जा रहे पुतिन का इरादा क्या है?

Updated on 14-06-2023 07:10 PM
इस्लामाबाद : रूस से कच्चा तेल पाकर पाकिस्तान की खुशी का ठिकाना नहीं है। इस बीच खबर है कि रूसी एलपीजी कार्गो का पहला बैच भी मंगलवार को खैबर पख्तूनख्वा के तोरखम बॉर्डर से होता हुआ पाकिस्तान पहुंच चुका है। रूस ने ट्रेन से उज्बेकिस्तान में इसकी डिलीवरी की है। कस्टम में मौजूद सूत्रों ने पाकिस्तानी न्यूज चैनल 'आज न्यूज' को इसकी जानकारी दी है। सूत्रों ने कहा कि 10 एलपीजी टैंकर पाकिस्तान में प्रवेश कर चुके हैं जबकि अन्य आने वाले हैं। यह 1,10,000 टन एलपीजी का पहला बैच है।


खबर के मुताबिक, क्लियरेंस के लिए टैंकरों के काफिले को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर रोका गया। कार्गो उज्बेकिस्तान होते हुए अफगानिस्तान से पाकिस्तान में पहुंचे हैं। पाकिस्तान को ऐसे समय पर रूसी गैस मिली है, जब रविवार को ही रूसी कच्चे तेल की पहली खेप कराची पहुंची है। कराची बंदरगाह पर पहुंचे जहाज में 45,142 मीट्रिक टन रूसी कच्चा तेल था। आर्थिक संकट के चलते पाकिस्तान गंभीर ऊर्जा चुनौतियों का सामना कर रहा है।

84 प्रतिशत पेट्रोलियम उत्पादों का आयात
गैस के घटते भंडार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच पाकिस्तान अपनी ऊर्जा मांगों को पूरा करने के लिए अब नए रास्ते तलाश रहा है। दुनिया का पांचवां सबसे अधिक आबादी वाला देश पाकिस्तान लंबे समय से ऊर्जा संकट झेल रहा है। पाकिस्तान अपने पेट्रोलियम उत्पादों का 84 प्रतिशत आयात करता है, जिनके लिए वह खाड़ी अरब सहयोगियों जैसे सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात पर निर्भर है। एनालिटिक्स फर्म Kpler के डेटा के अनुसार, देश ने 2022 में 154,000 बीपीडी तेल का आयात किया।

चीनी मुद्रा में किया भुगतान?
पाकिस्तान के पेट्रोलियम राज्य मंत्री मुसादिक मलिक ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान ने चीनी मुद्रा में रियायती रूसी कच्चे तेल का भुगतान किया है। खबर के मुताबिक, मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने गोपनीयता के मद्देनजर पक्षों की ओर से साइन किए हुए समझौतों के कारण रूस के साथ तेल सौदे की शर्तों की जानकारी देने से इनकार कर दिया। मलिक ने कहा, 'पाकिस्तान ने रूस से 1,00,000 टन कच्चे तेल का आयात किया है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.