Select Date:

नोवा कखोवका बांध टूटने से बौखलाया रूस, बाढ़ में डूबे यूक्रेनी कब्जे वाले खेरसॉन पर की भीषण बमबारी

Updated on 09-06-2023 07:40 PM
खेरसॉन: रूस के बलों ने बांध टूटने से पानी में डूबे यूक्रेन के दक्षिणी शहर पर बृहस्पतिवार को बमबारी की जिससे कुछ बचाव कार्य को लंबित करना पड़ा। नुकसान का जायज़ा लेने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के क्षेत्र का दौरा करने के कुछ घंटों के बाद यह बमबारी की गई है। कोखोव्का बांध के नष्ट होने के बाद कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य बेघर हो गए हैं तथा हजारों लोग बिना पेय जल के तंबुओं में रह रहे हैं। यूक्रेन के अधिकारियों ने रूस पर जानबूझकर बांध को तबाह करने का आरोप लगाया है, क्योंकि यह रूस के बलों वाले इलाके में स्थित था जबकि रूस ने बांध टूटने के लिए यूक्रेन की गोलाबारी को जिम्मेदार ठहराया है।

यूक्रेन के गृह मंत्रालय के मुताबिक, खेरसॉन शहर में दोपहर के वक्त गोलाबारी की गई और गोले जहां गिरे उस स्थान के पास आपात स्थिति दल और स्वयंसेवक सहायता वितरित कर रहे थे। मंत्रालय ने बताया कि बमबारी में शहर से निकलने रास्ते प्रभावित हुए और इसमें आठ लोग जख्मी हुए हैं। राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के दौरे के कुछ घंटों के बाद की गई गोलाबारी के चलते बचाव कार्य को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। मंत्रालय ने कहा कि बमबारी लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से निकालने के दौरान हुई। उसने कहा कि रूस ने अपने कब्जे वाले इलाके में आपदा से प्रभावित लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया है और यूक्रेन को भी लोगों की जान बचाने से लगातार रोक रहा है। यह बांध नाइपर नदी पर बना था।

राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की बांध के टूटने से हुए नुकसान का मूल्यांकन करने के लिए बृहस्पतिवार को यूक्रेन के नियंत्रण वाले पश्चिम तट पर पहुंचे। यूक्रेन के नेता ने अपने 'टेलीग्राम' अकाउंट पर लिखा कि वह नागरिकों को निकालने के प्रयासों का आकलन करने में मदद कर रहे हैं। उनके दफ्तर ने ऑनलाइन अपडेट में बताया कि सहायता वितरण केंद्र और चिकित्सा शिविर का दौरा करने के बाद ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन के अधिकारियों को आदेश दिया कि वे बाढ़ से हुए नुकसान की " उचित समीक्षा" कराएं और प्रभावित लोगों को मुआवज़ा देने के लिए एक योजना बनाएं।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने पत्रकारों से कहा कि रूस के राष्ट्रपति की मॉस्को के कब्जे वाले बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। नोवा कखोव्का शहर के रूस द्वारा नियुक्त मेयर व्लादिमीर लियोन्तीव ने रूसी सरकारी टीवी को बृहस्पतिवार को बताया कि मंगलवार को बांध के टूटने के बाद लापता घोषित किए गए सात स्थानीय लोगों में से पांच की मौत हो गई है। रूस के नियंत्रण वाला यह शहर उस स्थान से पांच किलोमीटर दूर है जहां कखोव्का बांध टूटा है।

उन्होंने कहा कि दो अन्य लोगों का पता लगा लिया गया है और उन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि नाइपर नदी के पास रूस और यूक्रेन नियंत्रित इलाकों से छह हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा गया है तथा कई शहर और गांव पानी में डूब गए हैं। यह नदी लड़ाई का मोर्चा बनी हुई है।

रूस के कब्जे वाले इलाकों में रूस की ओर से नियुक्त अधिकारियों ने बताया कि तकरीबन दो दर्जन लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जबकि 4280 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है तथा करीब 14000 इमारतों में पानी भर गया है। क्षेत्रीय गवर्नर ऑलेक्ज़ेंडर प्रोकुदिन ने कहा कि बृहस्पतिवार सुबह क्षेत्र में बाढ़ का स्तर सामान्य से 5.6 मीटर ज्यादा था और क्षेत्र का करीब 600 वर्ग किलोमीटर का हिस्सा पानी में डूबा हुआ है जो रूसी नियंत्रण वाले पूर्वी तट का दो-तिहाई से ज्यादा हिस्सा है।

इस बीच फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने ट्विटर पर कहा कि बांध को नष्ट करना एक 'हमला' है और 'अत्याचारी कृत्य' है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है। पेरिस ने कहा कि वह आपदा से विस्थापित हुए लोगों की मदद के लिए सहायता भेज रहा हैं जिसमें जल शोधक, पानी को शुद्ध करने वाली पांच लाख गोलियां और स्वच्छता किट शामिल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.