Select Date:

भारत के दुश्‍मन पाकिस्‍तान से करीबी बढ़ाना चाहता है रूस, पुतिन के विदेश मंत्री बोले, दोस्‍ती जिंदाबाद

Updated on 13-06-2023 09:03 PM
मॉस्‍को: पिछले दिनों रूस से तेल की एक खेप पाकिस्‍तान के कराची बंदरगाह पहुंची है। अब इसके पाकिस्‍तान पहुंचने के बाद रूसी विदेश मंत्री का बड़ा बयान आया है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि उनका देश पाकिस्‍तान के साथ मजबूत और विस्‍तृत रिश्‍ते चाहता है। लावरोव का यह बयान सोमवार को रूस-पाकिस्‍तान संबंधों के 75 साल पूरे होने के मौके पर आया है। एक वीडियो के माध्‍यम से उन्‍होंने जो बात कही, उसे पाकिस्‍तान की मीडिया में काफी तवज्‍जो मिली है। कुछ इसी तरह का बात पाकिस्‍तानी विदेश मत्री बिलावल भुट्टो ने भी अल जजीरा को दिए इंटरव्‍यू में कही है। दिलचस्‍प बात है कि दोनों ही देशों के रिश्‍ते शीत युद्ध के समय से ही काफी खराब थे।

तेल की पहली खेप पहुंची पाकिस्‍तान
पाकिस्‍तान और रूस के रिश्‍तों में पिछले कुछ समय से काफी सकारात्‍मक बदलाव देखने को मिल रहा है। दोनों ही देशों की तरफ से बेहतर संबंधों की बात अक्‍सर दोहराई जा रही है। दोनों देश अपनी वर्षों की शांत कूटनीति को अब नतीजों में बदलने की कोशिशें करने लगे हैं। अप्रैल में, दोनों देशों ने एक ऐतिहासिक समझौते को साइन किया था। इस समझौते के बाद ही पाकिस्तान को पिछले दिनों रूस से तेल की पहली खेप पहुंची है।

रूस से आया तेल पाकिस्तान के लिए फायदेमंद होगा या नहीं, इसका अनुमान लगाने के लिए ही पहली खेप को पाकिस्‍तान भेजा गया है। रूस ने काफी रियायती दरों पर यह पहली खेप पाकिस्‍तान को दी है। लावरोव ने एक वीडियो मैसेज में कहा, 'हम रूस और राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए पाकिस्तानी लोगों की रुचि और सम्मान के बारे में जानते हैं। हम इसकी बहुत सराहना भी करते हैं।'

पाकिस्‍तान को याद दिलाए अहसान
उन्होंने आगे कहा कि पिछली तीन-चौथाई सदी में द्विपक्षीय संबंधों में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है। मगर इसके बाद उन्‍होंने कहा कि रूस हमेशा से पाकिस्तान के साथ सहयोग बढ़ाने में रुचि रखता था। उसने किसी भी परिस्थिति में अपनी प्रतिबद्धताओं को नहीं छोड़ा है। लावरोव के शब्‍दों में, 'सन् 1980 के दशक में अफगानिस्‍तान में संघर्ष के बाद भी कराची में सबसे बड़ी स्टील मिल (जिसे अब पाकिस्तान स्टील मिल कहा जाता है) के निर्माण में सोवियत विशेषज्ञों की भागीदारी थी।' लावरोव ने याद दिलाया कि पाकिस्‍तान का सबसे बड़े गुड्डू थर्मल पावर प्लांट को भी उस समय चालू किया गया था और इसमें रूस का सबसे बड़ा रोल था।

'पाकिस्‍तान-रूस दोस्‍ती जिंदाबाद'
लावरोव के मुताबिक रूस लोगों की सांस्कृतिक और सभ्यतागत विविधता और उनके राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक विकास के रास्ते खुद तय करने के उनके अधिकार का सम्मान करता है। लावरोव की मानें तो रूस उन नैतिक मूल्यों को समझता है जो मोहम्‍मद अली जिन्‍ना के विश्वास, एकता और अनुशासन के सिद्धांतों के अनुरूप है। उनके मुताबिक रूस अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान के साथ रचनात्मक सहयोग को बहुत महत्व देता है। उन्होंने आगे कहा कि रूस राजनीति, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, सांस्कृतिक और मानवीय क्षेत्रों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से फायदेमंद संबंधों को मजबूत करने, पाकिस्तान और लोगों के साथ आगे के जुड़ाव पर एक साथ काम करने का इच्छुक है। उन्होंने अपने वीडियो को 'पाकिस्तान-रूस दोस्ती जिंदाबाद' के नारे पर खत्‍म किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.