Select Date:

किम जोंग उन को महाव‍िनाशक परमाणु बॉम्‍बर-हाइपरसोनिक मिसाइल देगा रूस.... पुतिन ने दिखाया अपना 'ब्रह्मास्‍त्र' किंझल

Updated on 16-09-2023 04:03 PM
मास्‍को: रूस के दौरे पर पहुंचे उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने रूसी हाइपरसोनिक मिसाइल और परमाणु बॉम्‍बर बनाने की फैक्ट्रियों का दौरा किया है। इस दौरान किम जोंग उन ने रूस की हाइपरसोनिक मिसाइल किंझल और परमाणु बम गिराने में सक्षम बॉम्‍बर का न‍िरीक्षण किया। रूस की ये फैक्ट्रियां देश के पूर्वी इलाके व्‍लादिवोस्‍तोक के पास में मौजूद हैं। किम जोंग उन के दौरे के वीडियो में नजर आ रहा है कि वह एक हथियारबंद ट्रेन से पहुंचे थे। रूस के महाव‍िनाशक हथियारों की फैक्‍ट्री में किम जोंग उन के साथ रूस के रक्षा मंत्री सगेई शोइगु और रूसी सेना के शीर्ष जनरल भी मौजूद थे।

रूसी रक्षामंत्री ने किम जोंग उन को देश की सबसे आधुनिक मिसाइल किंझल को दिखाया जो हाइपरसोनिक स्‍पीड से आजकल यूक्रेन पर हमला बोल रही है। यह हवा से दागे जाने वाली हाइपरसोनिक मिसाइल परमाणु हथियार से लेकर परंपरागत वारहेड तक ले जा सकती है। किंझल की मारक क्षमता 1500 से लेकर 2000 किमी तक है। यह अपने साथ 480 किलोग्राम के व‍िस्‍फोटक ले जा सकती है। यह मिसाइल ध्‍वनि की तुलना में 10 गुना ज्‍यादा रफ्तार से अपने लक्ष्‍य पर हमला करती है।

परमाणु बॉम्‍बर से यूक्रेन में बारूद बरसा रहा है रूस

परमाणु बमों से लैस उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को रूस ने अपने तीन परमाणु बॉम्‍बर का मॉडल भी दिखाया। ये तीनों ही मॉडल Tu-160, Tu-95 और Tu-22M3 को दिखाया गया। इन्‍हीं बॉम्‍बर की मदद से रूस लगातार यूक्रेन पर मिसाइलों की बारिश कर रहा है। रूसी रक्षामंत्री ने कहा कि यह परमाणु बॉम्‍बर मास्‍को से उड़ान भरकर जापान जा सकता है और फिर लौट भी सकता है। बता दें कि जापान के साथ रूस और उत्‍तर कोरिया दोनों का ही तनाव चल रहा है। किम जोंग उन ने यह जानना चाहा कि किस तरह से मिसाइलों को फायर करता है। रूसी अधिकारी ने किम को बताया कि ये रणनीतिक बॉम्‍बर रूस के परमाणु बल का प्रमुख हिस्‍सा हैं।

इस बीच किम जोंग उन शनिवार को दिन में ही व्लादिवोस्तोक में रूस के प्रशांत बेड़े में शामिल नौसैनिक पोत का जायजा लेने जा सकते हैं। रूस के प्रिमोर्स्की क्षेत्र के गवर्नर ओलेग कोझेम्याको ने व्लादिवोस्तोक से लगभग 40 किलोमीटर (25 मील) उत्तर-पूर्व में आर्त्योम शहर में किम के आने की घोषणा की। गवर्नर ने एक मैसेजिंग ऐप पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें किम हरे-पीले रंग की ट्रेन से मुस्कराते हुए उतरते दिख रहे हैं और स्कूल के बच्चे उन्हें फूल दे रहे हैं। आर्त्योम पहुंचने के बाद किम व्लादिवोस्तोक हवाई अड्डे पहुंचे, जहां रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और अन्य सैन्य अधिकारियों ने उन्हें परमाणु हमले करने में सक्षम बमवर्षक विमान और अन्य युद्धक विमान दिखाए।

किम जोंग उन को पसंद आए रूसी हथियार

उत्तर कोरिया की आधिकारिक मीडिया ने शनिवार को अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि किम रूस के अत्याधुनिक युद्धक विमानों का निर्माण करने वाली फैक्टरी को देखकर ‘बेहद प्रभावित’ हुए हैं। किम की यह यात्रा बुधवार को वोस्तोचनी स्पेसपोर्ट में उनके और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई बातचीत और शुक्रवार को कोम्सोमोल्स्क-ऑन-अमूर में विमान निर्माण संयंत्र के उनके दौरा के बाद हो रही है। किम अपनी बख्तरबंद ट्रेन से मंगलवार को रूस पहुंचे थे। उन्होंने हथियारों और प्रौद्योगिकी से जुड़े कई स्थलों का दौरा किया।


रूस और उत्तर कोरिया पर पश्चिमी देशों ने कई प्रतिबंध लगाए हैं तथा उन्हें अलग-थलग कर दिया है। विशेषज्ञों का मनना है कि दोनों देश अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच द्विपक्षीय संबंधों को गहरा कर रहे हैं। अमेरिका और उसके सहयोगियों की चिंता है कि किम यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बीच मॉस्को को हथियार मुहैया करा सकते हैं और बदले में उत्तर कोरिया को रूस से उन्नत प्रौद्योगिकी मिल सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
Advt.