यूक्रेन के गांव पर टूटा रूसी सेना का कहर, मिसाइल हमले में 51 लोगों की मौत
Updated on
06-10-2023 01:59 PM
कीव: एक रूसी रॉकेट से गुरुवार को पूर्वी यूक्रेन में एक गांव के कैफे और स्टोर पर हमला किया जिसमें कम से कम 51 नागरिकों की मौत हो गई। राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की और कीव के अन्य शीर्ष अधिकारियों की तरफ से यह जानकारी दी गई। यह हमला ऐसे वक्त हुआ जब जेलेंस्की यूक्रेन के सहयोगियों के समर्थन जुटाने के लिये 50 यूरोपीय नेताओं के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिये स्पेन में हैं। उन्होंने ह्रोज़ा गांव में हुए हमले की निंदा करते हुए इसे काफी क्रूर रूसी अपरा और पूरी तरह से जानबूझकर किया गया आतंकवादी कृत्य बताया।
मृतकों की संख्या बताने वाले आंतरिक मामलों के मंत्री इहोर क्लिमेंको ने कहा कि कैफे में लगभग 60 लोग थे, जो एक अंतिम संस्कार के बाद प्रार्थना में शामिल हो रहे थे। राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ एंद्री येरमाक और खारकीव के गवर्नर ओलेह सिनिहुबोव ने बताया कि मारे गए लोगों में छह वर्षीय एक बच्चा भी शामिल है। कीव से प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गांव पर इस्कंदर मिसाइल से हमला किया गया था। आपातकालीन दल ने क्षतिग्रस्त इमारतों के सुलगते मलबे की खोज की। यूक्रेनी अभियोजकों ने खून से लथपथ शव दिखाते हुए तस्वीरें जारी कीं।
गुरुवार को, जेलेंस्की स्पेन के ग्रेनाडा में यूरोपीय राजनीतिक समुदाय के एक शिखर सम्मेलन में थे, जहां उन्होंने अधिक पश्चिमी समर्थन की मांग करते हुए कहा कि "रूसी आतंक को रोका जाना चाहिए। उन्होंने अपने टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि रूस को केवल एक ही चीज़ के लिए इस तरह के आतंकवादी हमलों की ज़रूरत है: अपनी नरसंहार आक्रामकता को पूरी दुनिया के लिए नया आदर्श बनाना।
उन्होंने कहा कि हमारे लिए अहम बात विशेष रूप से सर्दियों से पहले वायु रक्षा प्रणाली को मजबूत करना है और भागीदारों के साथ नए समझौतों का आधार पहले से ही मौजूद है। पिछली सर्दियों के दौरान, रूस ने लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों से यूक्रेन की ऊर्जा प्रणाली और कई अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया, जिससे पूरे देश में लगातार बिजली कटौती शुरू हो गई।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…