Select Date:

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने बर्फीले पानी में डुबकियां लगाईं:एपिफेनी त्योहार मनाने पहुंचे थे

Updated on 20-01-2024 01:23 PM

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने शुक्रवार को बर्फीले पानी में डुबकी लगाई। दरअसल, वो एपिफेनी त्योहार मना रहे थे। मास्को टाइम्स ने क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव के हवाले से इसकी पुष्टि की। इसके तहत सुबह-सुबह जल्दी उठकर बर्फीले पानी में 3 बार डुबकी लगानी होती है।

इसके लिए पूरे रूस में जगह-जगह स्नान स्थल बनाए गए हैं। साइबेरिया में -30 डिग्री सेल्सियस के तापमान के बीच भी यह त्योहार मनाया गया। हालांकि, क्रेमलिन ने इस साल पुतिन के डुबकी लगाने का कोई फोटो-वीडियो जारी नहीं किया है।

सालों से एपिफेनी मना रहे हैं पुतिन
पेस्कोव ने शुक्रवार को बताया कि पुतिन सालों से इस त्योहार को मनाते आए हैं, लेकिन हर बार इससे जुड़ी तस्वीरें साझा नहीं की जाती हैं। हालांकि, इस खबर के बाद एपिफेनी त्योहार में पुतिन की डुबकी लगाने के पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं।

2018 में रूसी राष्ट्रपति के लिए उत्तर-पश्चिमी रूस में सेलिगर झील पर बर्फ में एक बड़ा गड्ढा करके बाथिंग टब की तरह दिखने वाला स्नान स्थल बनाया गया था। इसके बाद पुतिन सीढ़ी के जरिए इसमें उतरे और तीन बार बर्फीले पानी में डुबकी लगाई।

क्यों मनाया जाता है एपिफेनी त्योहार
फिर वो इस स्थल के दूसरे छोर से बाहर निकल गए। इस दौरान वहां -7 डिग्री सेल्सियस तापमान था। रूढ़ीवादी ईसाई आमतौर पर इस त्योहार को मनाते हैं। एपिफेनी सप्ताह के दौरान एक पुजारी पानी की पूजा करके उसे पवित्र करते हैं। माना जाता है कि इस पानी में कई बीमारियों का इलाज करने के गुण होते हैं।

यह त्योहार हर साल 19 जनवरी को ही मनाया जाता है। इस दौरान बर्फीले पानी में खुद को 3 बार डुबाना एक पारंपरिक प्रथा है। यह होली ट्रिनिटी यानी पवित्र त्रिमूर्तियों का प्रतीक होता है। पिछले साल 2023 में पुतिन ने यह त्योहार मॉस्को के ही एक उपनगर में मनाया था।

एपिफेनी स्नान जॉर्डन नदी में ईसा मसीह के बैपटिज्म की याद दिलाता है। 2007 में राष्ट्रपति पुतिन ने जॉर्डन की यात्रा की था। इस दौरान उन्होंने जॉर्डन नदी में अपने हाथ धोकर उस पवित्र स्थल का दौरा किया था, जहां ईसा मसीह को सेंट जॉन द बैपटिस्ट ने बैपटाइज किया था। इसी जगह के पास 2012 में रूसी तीर्थयात्रा स्थल बनाया गया था। इसके उद्घाटन में पुतिन भी शामिल हुए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.