Select Date:

रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन ने खाई वैगनर चीफ प्रिगोझिन तक पहुंचने की कसम, वैगनर चीफ को दी चेतावनी

Updated on 27-06-2023 08:16 PM
मॉस्‍को: शनिवार को रूस में हुई तख्‍तापलट की नाकाम कोशिशों के बाद कई लोग सवाल पूछ रहे थे कि रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन कहां हैं। सोमवार को एक टेलीविजन संबोधन के साथ ही पुतिन ने सबको शांत करा दिया। पुतिन ने अपने इस संबोधन में कसम खाई है कि वह वैगनर के मुखिया येवेगनी प्रिगोझिन को बख्‍शेंगे नहीं। साथ ही उन्‍होंने कहा है कि जिन लोगों ने भी रूस में तख्‍तापलट की असफल कोशिशों में साथ दिया है, उन्‍हें भी छोड़ा नहीं जाएगा। पुतिन ने शनिवार को उठी उठापटक को 'देशद्रोह' करार दिया है। इसके साथ ही उन्‍होंने पश्चिमी देशों पर भी निशाना साधा।

पुतिन ने दी चेतावनी
पुतिन का कहना था कि रूस को एक गृह युद्ध की तरफ से लेकर जाने वालों को उकसाने में पश्चिमी देश शामिल हैं। पुतिन अपने संबोधन में काफी आक्रामक नजर आए। उन्‍होंने कहा, 'विद्रोह के आयोजक, अपनी तर्कसंगतता के नुकसान के बावजूद, इसे समझने में असफल नहीं हो पाए। वो अच्छी तरह से जानते थे कि वो एक अपराध कर रहे हैं, रूस में दरार डाल रहे हैं और देश को कमजोर कर रहे हैं।' पुतिन ने कहा कि विद्रोह के दौरान खूनखराबे से बचने का आदेश दिया था। जबकि दूसरे देश चाहते थे रूस के लोग आपस में ही लड़ मरें।

पुतिन ने वैगनर आर्मी के लड़ाकों को रूसी मिलिट्री में शामिल होने का ऑफर भी दिया। साथ ही खूनखराबा न करने के लिए उन्‍हें थैंक्‍यू भी कहा। पुतिन के मुताबिक रूस पहले से ही इस समय भारी बाहरी खतरों और विदेशों से अभूतपूर्व दबाव का सामना कर रहा है।' पुतिन ने उन तमाम लोगों को सख्‍त सजा देने की बात कही है जो असफल तख्‍तापलट की कोशिशों में शामिल थे। पुतिन ने कहा कि ब्लैकमेल करने की कोई भी कोशिश सफल नहीं होगी।

शेफ की वजह से आया संकट
प्रिगोझिन को पुतिन का शेफ कहा जाता है। पिछले दिनों बेलारूस केराष्‍ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको की तरफ से कराए गए समझौते के बाद उन्‍होंने मॉस्को तक अपना मार्च रद्द कर दिया। उनका ऐलान 24 घंटे की तबाही के बाद आया। इस पूरे हंगामें में वैगनर ने रूसी प्‍लेन को भी मार गिराया जिसमें 39 पायलट और चालक दल मारे गए। शुक्रवार देर रात जब वैगनर के लड़ाकों ने रोस्तोव-ऑन-डॉन पर कब्‍जा कर लिया तो पूरे रूस में हंगामा मच गया। बहरहाल, अब भी उनके, रूसी सेना के वरिष्ठ नेताओं के अस्तित्व के साथ ही यूक्रेन में युद्ध पर प्रभाव और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के राजनीतिक भविष्य पर अनिश्चितता बनी हुई है।

प्रिगोझिन ने भी जारी किया बयान
दूसरी तरफ प्रीगोझिन ने भी सोमवार को अपना बयान जारी किया। उन्‍होंने बयान में अपनी बगावत का बचाव किया। प्रीगोझिन ने 11 मिनट के ऑडियो में कहा कि उन्होंने वैगनर की बर्बादी को रोकने और एक शिविर पर हमले की प्रतिक्रिया के रूप में यह कदम उठाया जिसमें उनके 30 लड़ाके मारे गए थे। उन्होंने कहा, 'हमने अन्याय के कारण मॉस्को की ओर कूच किया था।' प्रीगोझिन ने इसकी जानकारी नहीं दी कि वह कहां हैं और भविष्य की उनकी योजनाएं क्या है। क्रेमलिन ने कहा कि उसने समझौता किया है जिसके तहत प्रीगोझिन बेलारूस जाएंगे तथा उन्हें एवं उनके सैनिकों को क्षमादान मिलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.