Select Date:

कीड़े की तरह वैगनर चीफ प्रिगोझिन को कुचलने को तैयार थे रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन, बेलारूसी लुकाशेंको ने बताई 30 मिनट की कहानी

Updated on 28-06-2023 07:51 PM
मॉस्‍को: बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने दावा किया है कि उन्होंने रूसी नेता व्लादिमीर पुतिन को वैगनर समूह और उसके चीफ येवगेनी प्रिगोझिन को बर्बाद करने से रोका है। लुकाशेंको ने यह बात बेलारूस की मीडिया के सामने कही है। पिछले दिनों वैगनर ने जब पुतिन के खिलाफ विद्रोह छेड़ दिया और तख्‍तापलट की कोशिशें कीं तो लुकाशेंको बीच में आए। उन्‍होंने प्रिगोझिन और रूस की सरकार के बीच समझौता कराया। इसके बाद प्रिगोझिन ने अपने सैनिकों को मॉस्‍को की तरफ ने बढ़ने का आदेश दिया। लुकाशेंको ने मीडिया के सामने पहली बार उस पूरी स्थिति के बारें में बात की है। हालांकि उन्‍होंने यह बात भी कही है कि वैगनरग ग्रुप बेलारूस पहुंच गया है।

पुतिन ने कर लिया था बड़ा फैसला
लुकाशेंको के हवाले से बेलारूस की मीडिया ने लिखा है कि उनके मुताबिक स्थिति सबसे खतरनाक नहीं थी बल्कि खतरनाक बात यह थी कि यह कैसे आगे बढ़ती और फिर इसका नतीजा क्‍या होता। उन्‍होंने कहा, 'मुझे यह भी अहसास हुआ कि एक कठोर निर्णय लिया जा चुका था जिसके तहत वैगनर को बर्बाद करना था। मैंने पुतिन को जल्दबाजी न करने का सुझाव दिया। मैंने उनसे कहा कि प्रिगोझिन से और उसके कमांडरों से बात करते हैं।' लुकाशेंको काफी लंबे समय से पुतिन के करीबी हैं। जब लुकाशेंको ने उनके सामने बात करने का ऑफर रखा तो पुतिन का जवाब एकदम स्‍पष्‍ट था। पुतिन ने कहा, ' एलेक्स, यह बिल्‍कुल बकवास है। प्राइगोझिन फोन नहीं उठा रहा और वह किसी से बात नहीं करना चाहता।'

प्रिगोझिन को दी चेतावनी
लुकाशेंको ने पुतिन को बताया कि वह वैगनर बॉस से संपर्क करने में कामयाब रहे हैं। उन्‍होंने प्रिगोझिन को चेतावनी दी है कि अगर वैगनर सैनिकों ने मॉस्‍को की तरफ बढ़ना जारी रखा तो उन्हें कीड़े की तरह कुचल दिया जाएगा। लुकाशेंको के मुताबिक पहले 30 मिनट तो सिर्फ गाली-गलौच ही होता रहा। उन्‍होंने कहा कि सामान्‍य स्थिति से अलग इस बार 10 गुना ज्‍यादा अपशब्‍दों का प्रयोग हो रहा था। उनके शब्‍दों में, 'बेशक, प्रिगोझिन ने पहले ही माफी मांग ली और फिर गालियों को प्रयोग करते हुए मुझे सब कुछ बताना शुरू कर दिया।' क्रेमलिन ने स्थिति को सामान्‍य करने में लुकाशेंको को श्रेय दिया जा रहा है। हालांकि बेलारूस के नेता ने जो कुछ कहा है उसकी पुष्टि न तो पुतिन और न ही प्रिगोझिन ने की है।

पुतिन ने सुरक्षा बलों को कहा थैंक्‍यू
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि लुकाशेंको सौदे तक पहुंचने के लिए प्रिगोझिन के साथ एक व्यक्तिगत संबंध बनाने में सक्षम थे। रूस की संघीय सुरक्षा सेवा ने कहा कि वह वैगनर सैनिकों के खिलाफ कोई भी केस नहीं दर्ज करेगी। पुतिन ने मंगलवार को सुरक्षा बलों को 'गृहयुद्ध' से रूस को बचाने के लिए धन्यवाद दिया। कहा जा रहा है कि पुतिन फिर से नियंत्रण कायम करने की कोशिशों में लगे हुए हैं। कुछ लोग इस पूरी स्थिति के बाद पुतिन को काफी कमजोर करार दे रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.