ये क्या सिक्योरिटी गार्ड के साथ गुपचुप इश्क लड़ा रही हैं रूसी राष्ट्रपति पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना
Updated on
28-07-2023 02:06 PM
मॉस्को: रूस के लिए ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली अलीना काबेवा फिर से खबरों में हैं। अलीना को कुछ लोग रूस की प्रथम महिला और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दूसरी पत्नी तक कहते हैं। वह एक बार फिर से अपने अफेयर की खबरों के चलते पश्चिमी मीडिया की खबरों का हिस्सा बन गई हैं। ब्रिटेन के अखबार डेली मिरर ने यूक्रेनी मीडिया रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि पुतिन की गर्लफ्रेंड का उनके ही एक सिक्योरिटी गार्ड के साथ अफेयर है। कहा जा रहा है कि अलीना इस समय अपने एक सिक्योरिटी गार्ड के लिए आकर्षित हैं। राष्ट्रपति पुतिन जो इस समय यूक्रेन के साथ जंग में बिजी हैं, वह अलीना को नजरअंदाज कर रहे हैं।
पुतिन के घर में सबठीक नहीं कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि स्विट्जरलैंड में अलीना के खिलाफ जांच चल रही है। कहा यहां भी गया था कि वह यहां पर अपने चार बच्चों के साथ रह रही हैं जिनके पिता पुतिन हैं। माना जाता है कि 40 साल की जिमनास्ट का 70 साल के पुतिन के साथ पिछले करीब 10 सालों से अफेयर हैं और दोनों की एक सीक्रेट फैमिली है।
टेलीग्राम चैनल जनरल एसवीआर का दावा है कि पुतिन के महल की दीवारों के पीछे सब कुछ ठीक नहीं है। अलीना ने कुछ साल पहले मैक्सिम मैगजीन के न्यूड फोटो शूट कराया था और वह खबरों में आ गई थीं। इसके अलावा वह वोग के रूसी संस्करण के कवर पर भी आ चुकी हैं। वह यूनाइटेड रशिया पार्टी के लिए भी काम करती हैं और साथ ही नेशनल मीडिया ग्रुप की प्रमुख भी रही हैं।
पुतिन ने किया इग्नोर कहा जाता है कि अलीना हर साल 9.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर कमाती हैं और उनके पास आलिशान मेबैक कारों का एक कलेक्शन भी है। टेलीग्राम चैनल के मुताबिक पिछले कुछ समय से दोनों का अफेयर जारी है। दावे के मुताबिक पुतिन हाल ही में काबेवा को खुले तौर पर नजरअंदाज कर रहे हैं और यहां तक कि जब वह उनके साथ घर पर होते हैं तो अलीना से बात भी नहीं करते हैं। पॉपुलर यूक्रेनी मीडिया आउटलेट ओबोजरेवाटेल.एड के अनुसार पुतिन को अलीना के अफेयर के बारे में बता दिया गया है। मगर उन्होंने इस बात को भी नजरअंदाज कर दिया है।
पुतिन के करीबियों को सब मालूम पुतिन ने अलीना के नए 'लव इंट्रेस्ट' के बारे में जानने की कोई कोशिश नहीं की है। यूक्रेनी आउटलेट के मुताबिक काबेवा, पुतिन के तीन बच्चों की मानें हैं। लेकिन फिलहाल अब एक सिक्योरिटी गार्ड के प्यार में गिरफ्तार हैं। पुतिन ने यह भी जानने की कोशिश नहीं की है कि उनकी प्रेमिका किसके लिए उनके साथ धोखा कर रही है। एक अंदरूनी सूत्र के अनुसार पुतिन का आंतरिक घेरा कुछ समय से उनके निजी जीवन में जारी ड्रामे को देख रहा है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…